बॉलीवुड

Yami Gautam के घर गूंजी किलकारियां, बेटे को दिया जन्म, इन भगवान पर रखा नाम

Yami Gautam Baby Announcement: यामी गौतम मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी है, साथ ही उन्होंने अपने बेटे का नाम भी बताया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 May 2024, 2:22 PM IST
yami gautam becomes parents
पेरेंट्स बन गए हैं यामी गौतम और आदित्य धर

Yami Gautam Baby Announcement: एक्ट्रेस यामी गौतम और आदित्य धर ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। यामी ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम और उसका मतलब भी बताया है।

यामी गौतम इस दिन बनीं मां

यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि 10 मई को अक्षय तृतीया के दिन एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया था। यामी गौतम के बेटे का नाम 'वेदाविद' (Vedavid) है। इसका मतलब है कि जो वेदों को अच्छे से जानता हो। यह भगवान विष्णु का भी एक नाम है।


बता दें कि यामी गौतम को पिछली बार फिल्म 'आर्टिकल 370' में देखा गया था, जिसके बाद से ही एक्ट्रेस लाइमलाइट से दूर हैं। यामी गौतम की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।

Updated on:
20 May 2024, 2:22 PM IST
Published on: