बॉलीवुड

‘धुरंधर 2’ में कैमियो के लिए यामी गौतम ने नहीं ली कोई फीस, खुद बताया इसका बड़ा कारण

Dhurandhar 2 Cameo Fees: यामी गौतम ने माधुरी दीक्षित के केबीसी शो में खुलासा किया है कि उन्होंने अपने पति आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में कैमियो की फीस नहीं ली। इसके पीछे उन्होंने बेहद शानदार कारण बताया।
2 min read
• •
Oct 16, 2026
Yami Gautam reveals Dhurandhar 2 Cameo Fees said i did not charge any fee for this reason

Yami Gautam On Dhurandhar 2 Cameo Fees: आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्टशन में बनी ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) के चर्चे हर तरफ हैं। साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कई इतिहास रचे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए, वहीं आदित्य धर की पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) ने इस फिल्म में एक छोटा लेकिन बेहद दमदार कैमियो किया। काफी समय से उनके कैमियो फीस पर कई अफवाहें उड़ रही थीं। कहा जा रहा था कि उन्होंने एक छोटे रोले के लिए करोड़ों रुपये लिए हैं, पर अब खुद उन्होंने इसे लेकर खुलासा किया है और बताया है कि उन्होंने कोई फीस नहीं ली थी।

यामी गौतम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो एक प्रोमो का है उसे सोनीलिव (SonyLIV) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर जारी किया गया है। यामी मराठी रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंची। जिसे माधुरी दीक्षित होस्ट कर रही हैं। जहां उन्होंने अपनी धुरंधर 2 में कैमियो फीस पर बात की।

आदित्या धर ने की थी पत्नी यामी गौतम से एक रिक्वेस्ट

यामी से माधुरी दीक्षित ने कहा कि उन्होंने फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' देखी और उन्हें उनका कैमियो बेहद पसंद आया। इसके बाद माधुरी ने सवाल किया कि क्या उन्हें इस स्पेशल अपीयरेंस के लिए कोई भारी-भरकम रकम दी गई थी या उनके पति आदित्य ने सिर्फ एक रिक्वेस्ट पर उन्हें फिल्म का हिस्सा बना लिया था?

इस सवाल का जवाब देते हुए यामी गौतम ने बेहद दिलचस्प किस्सा सुनाया। यानी ने कहा, "मैंने कहीं पढ़ा था कि मुझे कैमियो के लिए बहुत बड़ा चेक मिला था और मैं सोच रही थी कि यह क्या है? लेकिन मुझे लगता है कि कुछ चीजें अनमोल होती हैं। आदित्य का यह कहना बहुत प्यारा था कि यामी मैं चाहता हूं कि तुम मेरी फिल्म में सिर्फ गुड लक के लिए आओ और फ्रेम चुरा लो। लेकिन यह बहुत मजेदार था। सबसे अच्छे डायरेक्टर्स में से एक से डायरेक्ट होना ही मेरी फीस थी।"

धुरंधर 2 में यामी ने शाजिया बानो का किरदार निभाया है, जो पेशे से एक नर्स होती है और असलियत में पाकिस्तान में रहकर देश के लिए काम करने वाली एक अंडरकवर भारतीय एजेंट हैं। स्क्रीन पर उनकी चंद मिनटों की मौजूदगी ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया था। लोगों को यामी का ये रोल बेहद अच्छा लगा था।

बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाली फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'

आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2025 में आई सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म जासूसी, बदले और बॉर्डर पार के तनाव पर आधारित है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से जबरदस्त सराहना मिली।

कमाई के मामले में इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹1,000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। इसने 'KGF: चैप्टर 2', 'बाहुबली 2' और 'आरआरआर' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए दुनिया भर में ₹1,800 करोड़ से ज्यादा का शानदार कारोबार किया है।

दूसरी ओर, यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'नई नवेली' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी और अमेज़ॅन एमजीएम स्टूडियोज़ तथा कलर येलो प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म आज यानी 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसमें उनके साथ आदिनाथ कोठारे और मीता वशिष्ठ भी नजर आ रहे हैं।

Updated on:
16 Oct 2026 11:33 am
Published on:
16 Oct 2026 10:00 am