बॉलीवुड

ये रिश्ता क्या कहलाता है, कलाकार और क्रू मेंबर को कोरोना, शूटिंग पर लगी रोक

ये रिश्ता क्या कहलाता है, कलाकार और क्रू मेंबर को कोरोना, शूटिंग पर लगी रोक

less than 1 minute read
Aug 25, 2020
ये रिश्ता क्या कहलाता है

मशहूर टीवी सीरियल "ये रिश्ता क्या कहलाता है" के तीन कलाकारों और कुछ टेक्नीशियन कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जिसके चलते शो की शूटिंग रोक दी गई है। वही पूरी टीम को आइसोलेट कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार एक्टर सचिन त्यागी, समीर ओंकार और स्वाति चिटनिस की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव वायरस आइ है। शो में कार्तिक के पिता का किरदार निभा रहे सचिन त्यागी ने बताया मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। हम बहुत सावधानी से शूट कर रहे थे। लेकिन फिर भी संक्रमित हो गए हैं। मुझे लगता है कि हम सभी को इसे सकारात्मक तरीके से लेना चाहिए। मुझमें लक्षण नहीं थे। लेकिन शुक्र है मैंने समय पर टेस्ट करवा लिया। इसी प्रकार कार्तिक की दादी का किरदार निभा रही स्वाति चिटनिस ने बताया मुझमें इसके लक्षण नहीं थे। हालांकि अब मैं ठीक हो रही हूं। मैं समय-समय पर अपनी सेहत की मॉनीटरिंग कर रही हूं। उम्मीद करती हूं कि जल्दी ठीक होकर काम पर लौटूंगी। वहीं समीर ओंकार ने कहा जिंदगी में पहली बार मुझे पॉजिटिव होना अच्छा नहीं लग रहा है। मुझे कोरोना लक्षण नहीं थे। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और अपनी डाइट का ख्याल रख रहा हूं। प्रोड्यूसर राज शादी ने एक बयान जारी कर बताया कि तीनों स्टार होम क्वारन्टीन हैं। 4 क्रू मेंबर्स भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसकी बीएमसी को जानकारी दे दी है। पूरे सेट को भी सैनिटाइज कर दिया है।

Published on:
25 Aug 2020 06:03 pm
Also Read
View All