बॉलीवुड

Yeh Prem Mol Liya OTT Release: ओटीटी पर कहां दिखेगी आयुष्मान-शरवरी की फिल्म? थिएटर में रिलीज से पहले ही आया अपडेट

Yeh Prem Mol Liya: आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' थिएटर्स में तो 27 नवंबर को रिलीज हो रही है। हालांकि अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट सामने आया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 10:56 AM IST
Yeh Prem Mol Liya
ये प्रेम मोल लिया (फोटो सोर्स- IMDb)

Yeh Prem Mol Liya: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' इन दिनों चर्चा में है। मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी ये रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर और पहला गाना रिलीज किया जा चुका है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता है। अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी जानकारी सामने आई है। अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के बजाय घर बैठे देखना चाहते हैं तो जान लीजिए कि यह किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'ये प्रेम मोल लिया'

आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फिल्म के आधिकारिक पोस्टर पर भी इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म की जानकारी दी गई है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया है।

आमतौर पर हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब 45 से 60 दिनों बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देती हैं। ऐसे में माना जा सकता है कि 'ये प्रेम मोल लिया' जनवरी 2027 के आसपास ओटीटी पर आ सकती है। हालांकि, यह संभावित समय है और इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

70 करोड़ रुपये बताया जा रहा फिल्म का बजट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ये प्रेम मोल लिया' का बजट करीब 70 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिल्म में आयुष्मान खुराना प्रेम मिश्रा और शरवरी पूर्वा सोलंकी के किरदार में नजर आएंगी। इनके अलावा अनुपम खेर, शाद रंधावा, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, स्वानंद किरकिरे और सौम्या टंडन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

आयुष्मान ने प्रेम को बताया 'ग्रीन फ्लैग'

फिल्म में अपने किरदार को लेकर आयुष्मान खुराना ने भी दिलचस्प बात कही है। एक इंटरव्यू में उन्होंने प्रेम के किरदार को 'ग्रीन फ्लैग' बताया। उनके मुताबिक, प्रेम ऐसा इंसान है जो अपने पार्टनर और परिवार से प्यार करता है। सूरज बड़जात्या की फिल्मों में यह खूबी लगातार देखने को मिलती रही है।

आयुष्मान ने इसे राजश्री प्रोडक्शंस की सबसे प्रगतिशील फिल्मों में से एक बताया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रेम का किरदार निभाने के साथ बड़ी जिम्मेदारी जुड़ी हुई है। अभिनेता के मुताबिक, सलमान खान उनके लिए आदर्श प्रेम रहे हैं।

27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

सूरज बड़जात्या लंबे समय से अपनी पारिवारिक और रोमांटिक फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में रिश्तों, परिवार और प्यार को खास जगह मिलती है। ऐसे में 'ये प्रेम मोल लिया' से भी दर्शकों को इसी तरह की कहानी की उम्मीद है।

आयुष्मान खुराना ने बताया कि यह फिल्म उनके अभिनय के अंदाज और सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों के अनुभव से भी जुड़ती है। अब देखना होगा कि 27 नवंबर को रिलीज होने वाली यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

Updated on:
21 Nov 2026, 10:56 AM IST
Published on: