बॉलीवुड

बॉलीवुड में अपने गानों से हल्ला मचाने वाले हनी सिंह अचानक हो गए थे गायब, जानिए क्या थी वजह

हनी सिंह ने यूट्यूब से की थी अपनी शुरुआत बॉलीवुड में हनी ने सुपरहिट गानों की लगा दी थी झड़ी लेकिन साल 2014 में बीमारी के कारण अचानक हो गए गायब

2 min read
Mar 15, 2021
Honey Singh

नई दिल्ली: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर व रैपर यो यो हनी सिंह आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। हनी सिंह ने एक पॉप सिंगर, रैपर, म्यूजिक प्रोड्यूसर, कम्पोजर होने के साथ-साथ एक एक्टर के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई है। कम ही लोग जानते हैं कि हनी सिंह का असली नाम हरिदेश सिंह है। उनका हरिदेश से हनी सिंह बनने की कहानी आसान नहीं थी।

हिट गानों की लगा दी झड़ी

हनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत में रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट का काम किया। इसके बाद उन्होंने 'शकल पे मत जा' गाने से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हिट गानों की झड़ी लगा दी। इसमें 'हाय मेरा दिल', 'ब्राउन रंग', 'हाई हील्स', 'ब्रेकअप पार्टी', 'ब्रिंग मी बैक', 'ब्लू आईज', 'इसे कहते हैं हिप हॉप हिप हॉप', 'देसी कलाकार', 'रानी तू मैं राजा', 'पार्टी ऑन माई माइंड', और 'चार बोतल वोडका' जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं। यूट्यूब से शुरुआत करने वाले हनी सिंह ने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और ऋतिक रोशन के लिए गाने गाए।

अचानक गायब हुए हनी सिंह

हनी सिंह की बॉलीवुड में जबरदस्त पारी चल ही रही थी कि अचानक वह गायब हो गए। साल 2014 में हनी के गायब होने के पीछे कई बातें कही गईं। खबरें आने लगीं कि वो ड्रग्स के आदि हो गए। किसी ने कहा कि उन्हें शराब पीने की बुरी लत गई। लेकिन असल में हनी सिंह एक बड़ी मानसिक बीमारी का शिकार हो गए थे। वह बायपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित हो गए थे। इस बारे में खुद हनी ने लोगों को बताया। जब उन्होंने ब्रेक के बाद वापसी की तो हर कोई उन्हें देखकर हैरान हो गया। हनी का वजन पहले से काफी बढ़ गया था। जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

मानसिक बीमारी के हुए शिकार

लेकिन फिर हनी सिंह ने अपनी सच्चाई दुनिया को बताई। उन्होंने कहा कि ये 18 महीने उनकी जिंदगी का सबसे बुरा वक्त था। मेरे बारे में ऐसी खबरें आ रही थीं कि मैं रिहैब में हूं। लेकिन मैं अपने नोएडा वाले घर में था। मैं बायपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित हो गया था। ये लगभग 18 महीनों तक चला। मैंने 4 डॉक्टर्स बदले। लेकिन दवाईयां मुझपर असर नहीं कर रही थीं। हनी ने बताया कि उनके साथ अजीबो-गरीब चीजें हो रही थीं। हालांकि उसके बाद हनी ने दोबारा अपनी जोरदार वापसी की।

हनी की शानदार वापसी

एक बार फिर वह एक्टिव हो गए हैं और ऑडियंस को नचाने के लिए एक से बढ़कर एक गाने ला रहे हैं। हाल ही में उनका 'सईयां जी' गाना रिलीज हुआ था। इस गाने में एक्ट्रेस नुसरत भरुचा थीं। गाने को लोगों ने काफी पसंद किया।

Published on:
15 Mar 2021 08:54 am
Also Read
View All