बॉलीवुड

हनी सिंह का नया गाना होगा परमाणु जितना धमाकेदार, जल्द होगा रिलीज

एक बार फिर अपने प्रशंसकों पर अपना जादू चलाने की तैयारी में हनी सिंह
2 min read
Dec 13, 2017
honey singh
honey singh

यो यो हनी सिंह अपना जलवा बिखेरने के बाद अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए लेकिन वे एक बार फिर अपने प्रशंसकों पर अपना जादू चलाने की तैयारी कर रहे हैं। जी हां रैपर हनी सिंह जल्द ही अपना नया गाना रिलीज करने जा रहे हैं। ज्ञातव्य है कि कि हनी सिंह ने एक के बाद एक कई हिट सॉन्ग दिए हैं। हनी सिंह का जादू सिर्फ युवाओं पर ही नहीं चला बल्कि बच्चे भी हनी सिंह के जबरदस्त फैन रहे हैं। वहीं पिछले कुछ समय से हनी सिंह ने म्यूजिक की दुनिया से दूरी बना रखी थी। ज्ञातव्य है कि हाल ही में हनी सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर अपने दोस्त जेजी बी का एक म्यूजिक वीडियो शेयर किया था। इसमें हनी सिंह ने अपने आगामी गाने के बारे में भी जानकारी दी थी। हनी सिंह ने बताया था कि वे जल्द ही अपना नया ट्रैक लेकर आ रहे हैं।

परमाणु जितना धमाकेदार होगा हनी सिंह का अगला ट्रैक:
हनी सिंह ने अपने नए गाने की रिलीज की जानकारी देने के साथ ही अपने प्रशंसकों से वादा किया है कि उनका अगला ट्रैक'परमाणु' जितना ही धमाकेदार होगा। ज्ञातव्यहै कि हनी सिंह ने 'हाई हील्स', 'लुंगी डांस', 'डोप शोप', 'देसी कलाकार', 'अंग्रेजी बीट' जैसे कई हिट गाने दिए हैं।

हनी सिंह को लेकर आई थी ये खबरें:
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में हनी सिंह को लेकर कई तरह की खबरें आई थीं। कहा जा रहा था कि हनी सिंह को ड्रग्स और नशे की आदत हो गई थी। बताया जा रहा था कि हनी सिंह नशे की आदत को छुडाने के लिए अपना इलाज करा रहे थे, इसी वजह से वे इंडस्ट्री से दूर थे। साथ ही ये खबरें भी आईं थी कि हनी सिंह का शाहरूख खान के साथ विवाद हो गया था लेकिन हनी सिंह की पत्नी ने उन खबरों को अफवाह बताया था। हांलांकि हनी सिंह ने मीडिया को बताया था कि वे बायपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित थे और वे उसका इलाज करा रहे थे। गौरतलब है कि बायपोलर डिसऑर्डर एक तरह की दिमागी बीमारी होती है जो डिप्रेशन की ही तरह होती है।

Published on:
13 Dec 2017 12:51 pm
Also Read
View All
दिशा सालियान की मौत केस में पिता ने की CBI से अपील, बोले- आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती को करें गिरफ्तार

नीम करोली बाबा के परिवार को कैसी लगी हनुमान अंश? डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने किया खुलासा, बोले- पोते से होती है बात

सलमान खान फिल्म्स पर फूटा गुस्सा अमाल मलिक का गुस्सा, क्रेडिट न मिलने पर बोले- तुम लोगों ने गड़बड़ की है

Haiwaan Box Office Collection Day 1: ओपनिंग पर ‘हनुमान अंश’ ने चटाई ‘हैवान’ को धूल, 36वें दिन नीम करोली बाबा की फिल्म हुई 200 करोड़ पार

‘घर के मंदिर के लिए लिखा था गाना’, ‘हनुमान अंश’ के सिंगर श्रेयस धर्माधिकारी ने 200 करोड़ पार होने बाद किया खुलासा