बॉलीवुड

युवाओं को जनहित से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठानी चाहिए- युविका चौधरी

-बॉलीवुड एक्ट्रेस युविका एक डॉक्यूमेंट्री के प्रीमियर के लिए जयपुर आई थीं
2 min read
Yuvika Chaudhary
Yuvika Chaudhary

जयपुर। युवाओं को अपने वोट की ताकत पहचानने की जरुरत है। सरकारें अगर उनकी बातों को न सुनें, तो सोशल मीडिया जैसे सशक्त माध्यम का इस्तेमाल कर पुरजोर तरीके से अपनी बात भी सरकार के सामने रखनी चाहिए। यह कहना है बॉलीवुड एक्ट्रेस युविका चौधरी का जो बुधवार को शहर में एक डॉक्यूमेंट्री के आधिकारिक लॉन्च इवेंट में बतौर विशेष अतिथि के तौर पर खास मुंबई से जयपुर आई थीं। 'पत्रिका प्लस' से हुई खास बातचीत में युविका ने कहा, 'मैं यहां राजस्थान के १३ जिलों में सूखे की स्थिति पर बनी एक स्पेशल डॉक्यूमेंट्री के लॉन्च इवेंट में आई थी। युवा होने के नाते हमारा फर्ज है कि हम अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जनहित से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाएं। आज सोशल मीडिया एक बड़ी ताकत बन गया है, जहां आपको एक ही समय में करोड़ों लोग सुन सकते हैं। पानी, किसान, ग्रामीणों और गांव से पलायन करने पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री को देखकर दुख होता है। इसलिए मैं यही कहूंगी कि हम अपने वोट का इस्तेमाल करें और सही मुद्दे के लिए आवाज उठाएं। शिक्षा और जागरुकता से ही ऐसी समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है।जयपुर। युवाओं को अपने वोट की ताकत पहचानने की जरुरत है। सरकारें अगर उनकी बातों को न सुनें, तो सोशल मीडिया जैसे सशक्त माध्यम का इस्तेमाल कर पुरजोर तरीके से अपनी बात भी सरकार के सामने रखनी चाहिए। यह कहना है बॉलीवुड एक्ट्रेस युविका चौधरी का जो बुधवार को शहर में एक डॉक्यूमेंट्री के आधिकारिक लॉन्च इवेंट में बतौर विशेष अतिथि के तौर पर खास मुंबई से जयपुर आई थीं।

'पत्रिका प्लस' से हुई खास बातचीत में युविका ने कहा, 'मैं यहां राजस्थान के १३ जिलों में सूखे की स्थिति पर बनी एक स्पेशल डॉक्यूमेंट्री के लॉन्च इवेंट में आई थी। युवा होने के नाते हमारा फर्ज है कि हम अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए जनहित से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाएं। आज सोशल मीडिया एक बड़ी ताकत बन गया है, जहां आपको एक ही समय में करोड़ों लोग सुन सकते हैं। पानी, किसान, ग्रामीणों और गांव से पलायन करने पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री को देखकर दुख होता है। इसलिए मैं यही कहूंगी कि हम अपने वोट का इस्तेमाल करें और सही मुद्दे के लिए आवाज उठाएं। शिक्षा और जागरुकता से ही ऐसी समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है।


जयपुर मेरी पसंदीदा जगह

युविका का कहना है कि जयपुर शहर उनकी सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। बकौल युविका, 'पिंकसिटी मेरी फेवरिट जगह है। जिंदगी में खुश रहना बहुत जरूरी है। यह शहर इतना खूबसूरत है कि मैं इस शहर की फोटो ही खींचती रह जाती हूं। यहां का खाना, लोग और कल्चर मुझे बहुत पसंद है। कोविड के बाद मैंने जिंदगी को ज्यादा जीना और घूमना शुरू कर दिया है। जयपुर उन जगहों में से एक है, जहां मुझे आना सबसे ज्यादा पसंद है।'

Published on:
03 May 2023 11:50 pm
Also Read
View All
सोना माहापात्रा को राहुल गांधी पर सवाल उठाना पड़ा भारी, झेलनी पड़ी ऑनलाइन गाली-गलौज, हिमाचल पर ध्यान देने की कही थी बात

New Releases This Week: इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का मिलेगा मेगाडोज, थिएटर से OTT तक रिलीज होंगी ये धांसू फिल्में और शोज

‘गनमास्टर G9’ से पहले भी 5 फिल्मों की शूटिंग के दौरान घायल हुए इमरान हाशमी, अब हवा में पलट गई कार

हादसे के बाद बाल-बाल बचे इमरान हाशमी का पहला पोस्ट आया सामने, फिल्म के नए गाने को लेकर दी जानकारी

Drishyam 3 Box Office Collection Day 12: ‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ 500 करोड़ के पार, रिलीज के दूसरे मंगलवार को कमाई में आया 41.7% का उछाल