बॉलीवुड

बड़ी मुश्किल में फंसे युवराज सिंह, भाभी आकांक्षा ने लगाया ये आरोप

युवराज सिंह के खिलाफ बिग बॉस-10 की इस पूर्व कन्टेस्टन्ट ने दर्ज कराया घरेलू हिंसा का केस
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2017, 6:01 PM IST
Yuvraj_Singh
Yuvraj_Singh

टीम इंडिया से बाहर चल रहे आॅलराउंडर क्रिकेटर युवराज सिंह बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि युवी खेल के किसी मामले ने बल्कि अपने घरेलू मामले में उलझ सकते हैं। बिग बॉस-10 की पूर्व कंटेस्टेंट और उनकी भाभी आकांक्षा शर्मा ने सास शबनम, युवराज सिंह और उनके भाई जोरावर के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था। हालांकि, ये मामला बिग बॉस-10 के दौरान भी सामने आया जब आकांक्षा ने युवराज के परिवार को लेकर एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

एक वेबसाइट के मुताबिक, इस मामले की पहली सुनवाई 21 अक्टूबर को होनी है। उसी दिन युवी की भाभी उनके परिवार को लेकर और कई बड़े खुलासे करने के मूड में लग रही हैं। आकंक्षा के वकील स्वाति सिंह मलिक ने भी इस खबर की पुष्टि की है और कहा है, 'हां, आकांक्षा ने युवराज, उनके पति जोरावर और सास शबनम के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है।' स्वाति ने कहा, 'घरेलू हिंसा का मतलब किसी से मारपीट करना ही नहीं है। इसका मतलब मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना भी होता है, जिसके लिए युवराज को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।'

आकांक्षा की वकील ने कहा, ‘मेरी मुवक्किल (आकांक्षा) को जोरावर और शबनम द्वारा दी गई प्रताड़ना के दौरान युवराज सिंह मूक दर्शक बनकर देखते रहे। उन्होंने अपने ही परिवार का पक्ष लेते हुए आकांक्षा पर दवाब डाला था। बता दें कि युवी की मां शबनम आकांक्षा पर बच्चे के लिए दवाब बना रही थी जिसमें युवराज भी उनका साथ देते हुए कहा था कि मां घर में सबसे बड़ी और आपको मां कहना मानना चाहिए। मां जो कह रही वो ही सही है।’

'आकांक्षा का कहना है कि घर में युवराज की मां के बिना पत्ता भी नहीं हिलता था। जोरावर और युवराज अपनी मां की कोई बात टालने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे। मेरी सास शबनम बहुत ही हावी थीं और मेरे और मेरे पति का हर निर्णय उनकी दया पर ही निर्भर था।' आकांक्षा ने 2016 में बिग बॉस के घर से एलिमिनेट होने के बाद ये भी दावा करते हुए युवराज पर स्मोकिंग करने का आरोप भी लगाया था। बता दें कि युवराज और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस गुरुग्राम में दर्ज किया गया है।

Also Read
View All