बॉलीवुड

Zaira Wasim ने की सोशल मीडिया पर वापसी, बताया क्यों Deactive किया था अकाउंट

एक बार फिर जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर वापसी (Zaira Returns To Twitter) कर ली है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आखिर उन्हें अपना अकाउंट डिऐक्टिवेट क्यों करना पड़ा।
2 min read
• •
Updated: 31 May 2020, 2:41 PM IST
Zaira Wasim tweet
Zaira Wasim Returns To Twitter

नई दिल्ली: दंगल गर्ल जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने भले ही बॉलीवुड छोड़ दिया हो, लेकिन कॉन्ट्रोवर्सी (Zaira Wasim Controversy) से उनका नाता टूट ही नहीं रहा है। आए दिन जायरा अपने ट्वीट (Zaira Wasim Tweet) के कारण सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने टिड्डियों को 'अल्लाह का कहर' बताया था। जिसके बाद लोगों को गुस्सा फूट पड़ा और वह जायरा को ट्रोल करने लगे। हालांकि कुछ ही देर बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिऐक्टिवेट (Zaira Wasim Deactivated Social Media Accounts) कर दिए थे।

लेकिन अब एक बार फिर जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर वापसी (Zaira Returns To Twitter) कर ली है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आखिर उन्हें अपना अकाउंट डिऐक्टिवेट क्यों करना पड़ा। जायरा जब वापस आईं तो एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जायरा ने अकाउंट क्यों डिऐक्टिवेट किया था। इसपर उन्होंने लिखा, 'क्योंकि मैं भी दूसरों की तरह इंसान हूं। जब मेरे सिर का आसपास का शोर हर पार कर जाता है तो मुझे हर चीज से ब्रेक लेने की अनुमति है।'

अब आपको बताते हैं कि टिड्डी अटैक (Locusts Attack in India) पर जायरा ने क्या ट्वीट किया था। दरअसल, जायरा ने कुरान की एक आयत अपने ट्विटर अकाउंट (Zaira shared Quran verse) पर शेयर की। जिसमें लिखा है- तो इसलिए हमने उन पर बाढ़ और टिड्डे भेजे, जूएं, मेंढक और खून भेजा: ये सब चेतावनियां सबकुछ बताती हैं, लेकिन वो लोग घमंड में डूबे रहे, वो लोग जो पापी हैं। बस फिर क्या था। उनके इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल (Zaira Wasim Get Trolled) करना शुरू कर दिया। जिससे परेशान होकर उन्हें सोशल मीडिया छोड़ना पड़ा।

आपको बता दें कि साल 2019 में जायरा ने फिल्मी करियर छोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने लिखा था कि ऐक्टिंग उन्हें ईमान और अल्लाह से दूर कर रहा है। हालांकि उनके इस फैसले पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए लेकिन जायरा इसपर टिकी रहीं। उनकी आखिरी फिल्म की बात करें तो वह 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) में नजर आईं थीं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में थे।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव