बॉलीवुड

Zee Cine Awards 2024 List: शाहरुख खान को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, जवान और पठान ने मारी बाजी

Zee Cine Awards 2024 List: 10 मार्च की शाम जी सिने अवार्ड्स 2024 का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड और टीवी के स्टार्स ने ना सिर्फ अवॉर्ड जीते बल्कि अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल भी जीत लिया। आइए देखते हैं अवॉर्ड लिस्ट…

2 min read
Mar 11, 2024
Zee Cine Awards 2024 Shahrukh Khan wins best Actor Award

Zee Cine Awards 2024 List: रविवार की शाम को जी सिने अवार्ड्स 2024 (Zee Cine Awards 2024) में बॉलीवुड और टीवी की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। रेड कार्पेट पर स्टाइल स्टेटमेंट देने के बाद, उन्होंने न केवल पुरस्कार जीते, बल्कि मंच पर अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध भी कर दिया।

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की जवान ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ कहानी और सर्वश्रेष्ठ संगीत का अवॉर्ड जीते। विनर्स की लिस्ट में रानी मुखर्जी, कार्तिक आर्यन और बॉबी देओल भी शामिल हैं। शाहरुख ने नौ साल के बाद जी सिने अवार्ड्स में परफॉर्म किया।


जी सिने अवॉर्ड में बॉलीवुड और टीवी स्टार्स की परफॉर्मेंस से महफिल सजी रही। स्टार्स की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब एंजॉय किया। आलिया भट्ट, शाहिद कपूर, कृति सेनन, अनन्या पांडे, बॉबी देओल, आयुष्मान खुराना, मौनी रॉय, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और कई अन्य लोगों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन किया।

यह भी पढ़ें: Latest Bollywood News

बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान और पठान)

बेस्ट फिल्म - जवान

बेस्ट स्टोरी- जवान

बेस्ट म्यूजिक - जवान

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) - रानी मुखर्जी

बेस्ट एक्टर (जूरी) - कार्तिक आर्यन (सत्यप्रेम की कथा)

बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)- आलिया भट्ट

बेस्ट एक्ट्रेस (जूरी) - कियारा आडवाणी

बेस्ट वीएफएक्स - रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (जवान)

बेस्ट एक्शन - स्पाइरो रजाटोस, एनल अरासु, क्रेग मैक्रै और टीम (जवान)

बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक - अनिरुद्ध (जवान)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - अनिरुद्ध (जवान)

बेस्ट डायलॉग-सुमित अरोड़ा (जवान)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष) - अरिजीत सिंह (झूमे जो पठान - पठान)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला) - शिल्पा राव (बेशरम रंग - पठान)

बेस्ट सॉन्ग - कुमार (चलेया - जवान)

बेस्ट कोरियोग्राफर - बॉस्को मार्टिस (झूमे जो पठाण - पठान)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- मनीष मल्होत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

बेस्ट स्टोरी - एटली (जवान)

Published on:
11 Mar 2024 11:41 am
Also Read
View All