बॉलीवुड

जीरो में अनुष्का के अभिनय की कायल हुईं कैटरीना

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ फिल्म जीरो में अनुष्का शर्मा के अभिनय की कायल हो गयी है।
less than 1 minute read
Nov 07, 2018
shahrukh khan birthday celebration at zero trailer launch event
shahrukh khan birthday celebration at zero trailer launch event

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म जीरो में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ ने अहम भूमिका निभायी है। कैटरीना ने बताया कि वह फिल्म जीरो में अनुष्का शर्मा के अभिनय से इतनी प्रभावित थी कि उसे देख कर रो दिया करती थी।

उन्होंने कहा, 'इस फिल्म की कहानी सबसे पहले उनके पास आई थी। फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने मुझसे कहा था कि मेरी भूमिका फिल्म में सबसे दमदार है, जिसे सुनने के बाद मैं बहुत खुश हो गई थी लेकिन मुझे लगता है कि फिल्म ज़ीरो में मेरा सबसे पसंदीदा रोल अनुष्का शर्मा का है। जब मैंने अनुष्का को फिल्म के सेट पर उस भूमिका में डूबा हुआ पाया तो मैं अपने आप को रोने से नहीं रोक सकी।'

कैटरीना ने कहा, 'यदि आपको इस बात का विश्वास ना हो तो आप फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय से पूछ सकते हैं।' उल्लेखनीय है कि फिल्म में शाहरुख़ खान ने बौने की भूमिका निभाई है। फिल्म ज़ीरो 21 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है।

Published on:
07 Nov 2018 04:45 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा