OTT Free Movies: KGF और पुष्पा राज जैसी हिट मूवी बार-बार देखकर थक चुके हैं। इस तरह की नई मूवी की तलाश कर रहे हैं तो अब आपका इंतजार समाप्त हुआ। आज हम आपके लिए कुछ इसी तरह की फिल्में ढूंढकर लाए हैं जो यूट्यूब पर बिल्कुल फ्री है।
YouTube Free Movies: यूट्यूब पर अब तक आपने एक से बढ़कर एक सुपरहिट मूवी देखी होंगी। KGF और पुष्पा राज जैसी हिट मूवी बार-बार देखकर थक चुके हैं। इस तरह की नई मूवी की तलाश कर रहे हैं तो अब आपका इंतजार समाप्त हुआ। आज हम आपके लिए (YouTube Free Movies In Hindi) कुछ इसी तरह की फिल्में ढूंढकर लाए हैं। जिसमें न केवल एक्शन है बल्कि लव का डबल डोज भी है। आइए एक-एक कर हम उन सभी फिल्मों के बारे में बताते हैं।
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की तेलुगू फिल्म 'वेदम' (Vedam) 2010 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दी थी। तब लोगों को यह मूवी खूब पसंद आई थी। इस फिल्म को आईएमडीबी ने 8.1 रेटिंग दी है।
साउथ के सुपरस्टार एक्टर राम पोथिनेनी (Ram Pothineni) ‘आई स्मार्ट शंकर’ मूवी के लीड रोल में हैं।
आई स्मार्ट शंकर एक ब्लॉकबस्टर मूवी है। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।
हॉलीवुड मूवी फ्लाइट 914 एक हिट मूवी है। ये मूवी आपको अंत तक स्क्रीन पर बांधे रखेगी।
साउथ इंडिया के दिग्गज एक्टर चिरंजीवी, राम चरण की ये मूवी आपको जरूर पसंद आएगी। मूवी में भरपूर एक्शन है। साथ में लव का तड़का भी देखने को मिलेगा। आचार्य (Acharya) फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े हैं।
एक्टर राम पोथिनेनी की फिल्म रेड एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है। मूवी में उन्होंने डबल रोल किया है। यूनिक कहानी होने के कारण लोगों को यह मूवी खूब पसंद आई।