बदायूं

Aaj ka rashifal 03 February : भोलेनाथ की कृपा से आज इन तीन राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 03 February जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे
2 min read
• •
Feb 03, 2020
Aaj ka rashifal 03 February : भोलेनाथ की कृपा से आज इन तीन राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल
Aaj ka rashifal 03 February : भोलेनाथ की कृपा से आज इन तीन राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन लाभ के लिए उपयुक्त है परंतु प्राप्त धन शौक मौज पर शीघ्र ही खर्च हो जाएगा, कर्ज़ और रोग प्रभावी रहेंगे।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


वृष राशि के जातकों को आज बुद्धि और युक्ति के प्रयोग से लाभ अर्जित हो सकता है, व्यापार वृद्धि की संभावनाएं हैं, सुगंधित वस्तु विक्रेता, फैशन और फिल्म कारोबार वाले लाभ में रहेंगे।


मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों को आज व्यापारिक कार्यों से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है, खर्चे की अधिकता बनी रहेगी, जमा धन पूंजी भी खर्च हो सकती है, शौक मौज में खर्चे की अधिकता होगी।


कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के आज स्वास्थ्य में सुधार रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, धर्म-कर्म से आज लाभ होगा ,भाग्य साथ देगा।


सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए सरकारी कार्यो को निपटाने के लिए समय अनुकूल रहेगा, लाभ और खर्च दोनों का ही अनुभव मिलेगा, व्यापारिक यात्रा हो सकती है।


कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों को आज भाग्य की प्रबलता से लाभ होगा, पूर्व में किए गए श्रेष्ठ कर्म आज लाभ देंगे, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।


तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है, सर्दी खांसी के विकार हो सकते हैं, व्यापारिक यात्रा, प्रयास करने पर लाभप्रद रहेगी।


वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का समय सामान्य शुभ है, व्यर्थ के तनाव और क्रोध से बचें, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा,शिक्षा हेतु समय सामान्य शुभ है।


धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत उत्तम नहीं कहा जा सकता, मूत्र रोग हो सकते हैं, दवा आदि पर खर्चा संभव है, घर खर्च भी बढ़ेगा।


मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा, संतान को आज लाभ होगा, छात्रों के लिए शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता की संभावनाएं अधिक हैं।


कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के आज सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों को यश मान, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी, व्यापारिक गतिविधियां बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती।


मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिश्रम भरा रहेगा, छोटे भाई-बहनों के हितों की रक्षा होगी, नौकरों को भी लाभ मिलेगा, मन में प्रसन्नता रहेगी ,स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

Published on:
03 Feb 2020 06:00 am