बदायूं

Aaj ka rashifal 15 February : शनिदेव की कृपा से आज इन तीन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 15 February जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

2 min read
Feb 15, 2020
Aaj ka rashifal 15 February : शनिदेव की कृपा से आज इन तीन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानिए आपका राशिफल,Aaj ka rashifal 15 February : शनिदेव की कृपा से आज इन तीन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानिए आपका राशिफल,Aaj ka rashifal 15 February : शनिदेव की कृपा से आज इन तीन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानिए आपका राशिफल,Aaj ka rashifal 15 February : शनिदेव की कृपा से आज इन तीन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानिए आपका राशिफल,Aaj ka rashifal 15 February : शनिदेव की कृपा से आज इन तीन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा, दोपहर तक कार्यों में बाधा तथा परिश्रम की अधिकता रहेगी, दोपहर बाद श्रेष्ठ कार्यों में भाग्य साथ देगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा कड़े परिश्रम के बाद धन लाभ के भी मार्ग बनेंगे, फैशन कला वर्ग के जातक आज लाभ में रहेंगे।


मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज शिक्षा परीक्षा हेतु समय शुभ है, आज कुछ उलझनों का भी सामना करना पड़ सकता है। भाग्य साथ देगा।


कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा, खर्च की अधिकता के साथ तनाव मिल सकता है , स्वास्थ्य भी कष्ट दे सकता है, धन की कमी महसूस हो सकती है।


सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम की अधिकता रहेगी, अचानक लाभ भी संभव है, पुराने मित्रों से मेल मुलाकात संभव है, शिक्षा ज्ञान अर्जन हेतु समय शुभ है।


कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति के मार्ग बनेंगे, वाणी के उत्तम प्रयोग से धन लाभ संभव है, कमीशन का काम करने वालो को लाभ हो सकता है, अच्छे कार्यों से यश मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज मन में प्रसन्नता के भाव जागृत हो सकते हैं, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, भाग्य साथ नहीं देगा, परिश्रम की अधिकता रहेगी, मूत्र रोगी खान-पान में सावधानी रखें, शुगर प्रभावित कर सकती है।


वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज खर्चे की अधिकता रहेगी, मन में विलासिता की वृद्धि रहेगी, दोपहर तक का समय सावधानी पूर्वक गुजारना चाहिए , खतरनाक कामों से बचें, दोपहर बाद बुद्धि के प्रयोग से धन लाभ संभव है।


धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज व्यापारिक लाभ हेतु समय शुभ है, समाज में यश मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी ,किसी वृद्ध ब्राह्मण की सलाह से लाभ संभव है।


मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए व्यापारिक गतिविधियों में परिश्रम की अधिकता रहेगी, दोपहर बाद खर्चा अधिक और हानि भी संभव है, परिश्रम करने वालों की आज जीत होगी।


कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों को आज पूर्व में किए गए सतकर्मों का लाभ मिलेगा, धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी, कुसंगति में पढ़ चुके मित्रों से दूर ही रहे, दोपहर बाद बुद्धि के प्रयोग से लाभ संभव है।


मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा, थोड़ी खुशियां थोड़ी चिंता भी रहेगी, दोपहर तक मन परेशान रहेगा, दोपहर बाद व्यापारिक लाभ और कार्य भी बन सकते हैं।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

Published on:
15 Feb 2020 07:52 am
Also Read
View All