बदायूं

Aaj ka rashifal  29  September : माता रानी की कृपा से आज इन तीन राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 29 September जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे
2 min read
• •
Sep 29, 2019
Aaj ka rashifal  29  September : माता रानी की कृपा से आज इन तीन राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत, जानिए आपका राशिफल
Aaj ka rashifal  29  September : माता रानी की कृपा से आज इन तीन राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत, जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज रोगों के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। दवा में आज धन खर्च हो सकता है, सुख में कमी रहेगी वाहन इत्यादि में भी धन खर्च हो सकता है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम की अधिकता रहेगी और मित्रों के सहयोग से आप कई कार्य बना सकेंगे। शिक्षा व ज्ञान अर्जन में आज कमी महसूस होगी स्वास्थ्य भी नरम रहेगा। अपने पूर्व कर्ज़ों को नियंत्रित करें, क्योंकि आने वाले समय में धन की कमी हो सकती है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का समय सामान्य शुभ है। आज आप का अधिकांश समय सार्वजनिक कार्यो को निपटाने में ही व्यतीत होगा। पब्लिक सेक्टर से ही धन की प्राप्ति रहेगी। कोई हल्का फुल्का तनाव भी मिल सकता है। मन को नियंत्रित रखें किसी मोह में ना फंसे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज पराक्रम दिखाने और परिश्रम करने का दिन है। उचित दिशा में परिश्रम करने से आपका यश बढ़ेगा। आज चिकित्सा वर्ग से जुड़े व्यक्तियों पर काम की अधिकता रहेगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों को आज मिला-जुला प्रभाव मिलेगा। बाहरी क्षेत्रों से धन की प्राप्ति होगी और उसका अधिकांश भाग देनदारी चुकाने में ही खर्च हो जाएगा। वाणी के प्रभाव से धन लाभ होगा।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों को आज बुद्धि के प्रयोग से धन की प्राप्ति संभव है। शरीर में हल्का बुखार रह सकता है। बातों को ध्यान से सुने और क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज खर्चे की अधिकता रहेगी। यात्रा भी संभव। आज लाभ में कमी रहेगी और व्यापार संबंधी तनाव भी हो सकता है। जेब खाली रहेगी, झगड़ों से बचें।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातक आज भाग्य वर्ष लाभ में रहेंगे। पूर्व में एकत्र किए गए पुण्य आज लाभ दे सकते हैं। मन में धर्म के प्रति झुकाव रहेगा। बुद्धि और विवेक से व्यापार में लाभ हो सकता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों को आज व्यापार में मन मुताबिक लाभ नहीं होगा परंतु व्यापार में पूंजी निवेश बढ़ सकता है। यदि आपका व्यवहार उत्तम रहेगा तो पिता पक्ष से आपको लाभ मिल सकता है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा। मन में शांति की वृद्धि होगी। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपके प्रयास से जीवनसाथी को लाभ होगा। पूजा पाठ में समय बढ़ा दें, आने वाले समय में अच्छी ऊर्जा की अधिक आवश्यकता पड़ेगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता। रोगों के प्रति अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता है। शरीर अस्वस्थ हो सकता है। पूजा पाठ से अच्छी ऊर्जा को बढ़ाते रहें।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज शिक्षा और ज्ञान अर्जन हेतु समय ठीक रहेगा। क्रोध को नियंत्रण मैं रखें। वृद्ध/ ज्ञानी लोगों की राय आपके लिए लाभकारी रहेगी।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

Published on:
29 Sept 2019 06:00 am