
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों का आज समय सामान्य शुभ रहेगा। समय मित्रों के संग बीतेगा। सरकारी कार्यों में भी आपका समय लग सकता है। भविष्य के लिए आज आप व्यापार की योजनाएं अच्छी तरह से बना पाएंगे।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है। सार्वजनिक कार्यक्रम में भी आपका समय बीतेगा। छोटे भाई बहनों का व्यापार में सहयोग मिल सकता है। धर्म कर्म से आज आपको लाभ हो सकता है। दिन की शुरुआत ईश्वर आराधना से करें।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। धन हानि हो सकती है।आप की बात भी खराब हो सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य कष्ट संभव है। परिश्रम बहुत अधिक करना पड़ेगा। दिन सावधानीपूर्वक गुजारे।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। धन की भी कुछ व्यवस्था संभव है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य नरम रहेगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों का आज का दिन बहुत उत्तम नहीं है। मन परेशान सा रहेगा। स्वास्थ्य की गड़बड़ी के कारण दवाओं पर खर्च हो सकता है। मित्रों और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार में भागदौड़ अधिक रहेगी।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों को आज सार्वजनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बच्चों और मित्रों संग समय व्यतीत होगा। व्यापार में सामान्य गतिविधियां ही रहेंगी।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों को आज हल्का सा तनाव हो सकता है। सार्वजनिक कार्यक्रम में समय बीत सकता है। सरकारी सम्पर्क का आपको लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम का दिन है। छोटे भाई बहनों के सहयोग से लाभ मिल सकता है। भाग्य साथ देगा और धर्म-कर्म के कार्य में भी आपकी रुचि रहेगी।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों की आज धन की व्यवस्था हेतु मानसिक योजनाएं सफल हो सकती हैं। भाग्य साथ देगा। आपको धर्म कर्म से लाभ मिल सकता है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों की आज यात्रा हो सकती है। धार्मिक यात्रा भी संभव है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाहन बहुत आराम से चलाएं। सिर की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों को आज बाहरी क्षेत्रों से बहुत भागदौड़ के बाद लाभ मिल सकता है। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। मिला हुआ जो पैसा है वह कर्ज चुकाने में अथवा दवा आदि में खर्च होगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों को आज संतान और मित्रों से कुछ लाभ हो सकता है। व्यापारिक लाभ भी सामान्य रहेगा। किराना क्षेत्र के व्यापारी आज लाभ में रहेंगे। सरकारी लोगों से मुलाकात आपको भविष्य में लाभ दे सकती है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505