बदायूं

बदायूं विस्फोट: इन सवालों में उलझे पुलिस अधिकारी, अब एटीएस करेगी बड़ा खुलासा

बदायूं पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ लोगों की मौत, आईजी ने कहा एटीएस करेगी जांच।

less than 1 minute read
Oct 27, 2018
Badaun blasts

बदायूं। उत्तर प्रदेश बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव रसूलपुर में पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके ने पुलिस अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। इस विस्फोट में आठ लोगों की मौत हुई, पांच लोग जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। इस हादसे के बाद सवाल ये उठा कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोट आया कहां से। मामले की जानकारी के बाद आईजी बरेली डीके ठाकुर और कमिश्नर रणदीप सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। इसके साथ ही आईजी ने इस मामले की जांच एटीएस को सौंपने के लिए कहा है।

अधिकारियों ने दिये ये आदेश
घटना के बाद मौके पर पहुंचे आईजी बरेली डीके ठाकुर और कमिश्नर बरेली रणदीप सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। आईजी बरेली ने बताया कि एटीएस से संपर्क हो गया है। इस मामले की जांच एटीएस भी करेगी। वहीं जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। एडीएम एफआर और एसपीआरए की कमेटी को जांच सौंपी गई है। 24 घंटे में जांच पूरी करने के आदेश दिए गए हैं।

ये उठ रहा बड़ा सवाल
घटना स्थल की हालत देखने से जाहिर हो रहा था कि वहां पर भारी मात्रा में विस्फोटक था जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ। अब यह जांच का विषय है कि पटाखा बनाने का लाइसेंस कितनी मात्रा का था और कितनी मात्रा में विस्फोटक मौके पर था जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया।

Published on:
27 Oct 2018 08:04 am
Also Read
View All