बदायूं

Badaun road accident: दीपावली के दिन बदायूं में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत कई घायल

Badaun road accident: बदायूं जिले में दीपावली के दिन नोएडा- दिल्ली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सभी लोग नोएडा से टेंपो बुक कराकर अपने घर जा रहे थे। हादसे के बाद चीख- पुकार मच गई।

2 min read
Oct 31, 2024
अस्पताल में भर्ती घायल

Badaun road accident: दीपावली त्यौहार की खुशियां कई परिवारों के लिए गम में बदल गई। दरअसल नोएडा से टेंपो बुक कराकर सभी सभी लोग अपने घर जा रहे थे। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Badaun road accident: नोएडा से दीपावली मनाने टेंपो बुक कराकर घर जा रहे थे। सभी लोग नोएडा में काम करते थे। नोएडा- दिल्ली हाईवे पर बदायूं जिले के मुजरिया कस्बे के पास टेंपो पहुंचा था। तभी गांव से निकली एक ट्रैक्टर-ट्राली से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद कार सवार वहां से भाग गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेंपो की भिड़ंत पहले गांव की रोड से अचानक निकालकर हाईवे पर आए ट्रैक्टर ट्राली से हो गई। उसके बाद कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौत का समाचार है। जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल बताई जा रही है। हादसे के बाद जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह भी वहां पहुंच गए। इस भीषण सड़क हादसे के बाद मौके पर इतना खून और मांस के लोथड़े सड़क पर फैल गए। पुलिस को उन्हें पुआल डालकर ढकना पड़ा।

इनकी हुई मौत एक की अभी नहीं हो सकी पहचान

पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान मिर्जापुर रहने वाले अतुल 31 वर्ष बरेली के रहने वाले कन्हाई 35 वर्ष उनकी पत्नी कुसुम 30 वर्ष बेटा कार्तिक 8 वर्ष और बेटी शीनू 5 वर्ष के रूप में हुई है। अभी एक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Updated on:
31 Oct 2024 12:55 pm
Published on:
31 Oct 2024 12:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर