
बदायूं। बदायूं गौरव महोत्सव विवादों में घिर गया है। गौरव महोत्सव कार्यक्रम के रंगीन मिजाजी आयोजक ने कानपुर देहात की कवियत्री पर शादी का दबाव बनाया और जब वो तैयार नहीं हुई तो उसे वो ब्लैकमेल करने लगा। आयोजक ने कवियत्री को कई सोशल साइट्स पर जोड़ लिया। उसकी बिना अनुमति के महोत्सव में फोटो लगा दिए। कवियित्री ने कानपुर देहात के मंगलपुर में आयोजक अमन मयंक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। इस कार्यक्रम के शुभारम्भ करने के बाद राज्यपाल राम नाईक को विवादित आयोजनकर्ता पर अपनी सफाई देनी पड़ी।
संभ्रांत लोगों ने बनाई आयोजन से दूरी
दरअसल बदायूं में चार दिनी महोत्सव के रंगीले मिज़ाज़ वाले मुख्य आयोजनकर्ता अमन मयंक शर्मा पर कानपुर जिले की एक कवियत्री ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। मामला शासन तक पंहुचा तब प्रशासन ने मुख्य आयोजनकर्ता को ही महोत्सव से दूर कर दिया। इसी आयोजनकर्ता की वजह से शहर के सभ्रांत नागरिकों ने कार्यक्रम से दूरी बनाये रखी जिस कारण भाजपाइयों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। बदायूं क्लब में आयोजित चार दिन तक चलने वाले बदायूं गौरव महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ करने उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल राम नाईक आये थे।
राज्यपाल तरक पहुंचा मामला
कवित्री रत्नामणि तिवारी ने एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर की कवियत्री है और काव्य जगत के वाट्सएप ग्रुप से जुडी है। बदायूं के आयोजनकर्ता ने उनका नंबर ग्रुप से निकाल कर फोन किया और विवाह और प्रेम की बातें करने लगा। मना करने पर धमकी देने लगा। उसने बदायूं गौरव महोत्सव के कवि सम्मलेन में भी उसकी बिना अनुमति के फोटो प्रकाशित कर दिया। इस सवाल को जब महामहिम के सामने मीडिया के लोगों ने उठाया तो उन्होंने असहज होकर कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है मैं इसकी जानकारी लूंगा और अगर मुकदमा दर्ज हुआ है तो कानून अपना काम करेगा।