बदायूं

गंगा नदी में नहाने गए पांच मासूम डूबे, एक की मौत दो सगे भाई लापता… एक दूसरे को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा

बदायूं में गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे नदी में नहाते समय एक बच्चा तेज बहाव में बहने लगा। जिसे बचाने के चक्कर में पांच बच्चे डूब गए। इस हादसे में एक की मौत हो गई। दो सगे भाई का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। प्रशासन में राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

2 min read
Apr 12, 2026
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

बदायूं जिले में रविवार शाम गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बहाव में सभी बच्चे डूबने लगे। जिसमें एक बच्चे की जान चली गई। दो सगे भाई अब भी लापता हैं। और उनकी तलाश जारी है। ग्रामीणों ने दो बच्चों को किसी तरह बचाकर अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। जब गंगा नदी में नहाने उतरे पांच बच्चे तेज बहाव की चपेट में आ गए। इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दो सगे भाई अब भी लापता हैं। दो अन्य बच्चों को ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, खजुरा नगला पुख्ता गांव के पांच बच्चे—केशव (11), पिंटू (9), सिंकू (13), अखिलेश (8) और विकास (11)—शाम के समय खेलते-खेलते गंगा किनारे पहुंच गए। गर्मी के चलते सभी ने नदी में नहाने का फैसला किया। पानी में उतर गए। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था। लेकिन अचानक तेज धारा के कारण एक बच्चे का संतुलन बिगड़ गया। वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में बाकी बच्चे भी आगे बढ़े, लेकिन एक-एक कर सभी तेज बहाव में फंस गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने अखिलेश, विकास और सिंकू को बाहर निकाला। लेकिन तब तक अखिलेश की मौत हो चुकी थी।

दो सगे भाई तेज बहाव में बह गए अब तक नहीं चल कोई पता

वहीं, केशव और पिंटू तेज धारा में बह गए। उनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया। बाद में एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया। जो लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

गांव में पसरा मातम परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खासकर मृतक बच्चे के परिवार में गहरा दुख है। वहीं, लापता बच्चों के परिजन उनकी सलामती की उम्मीद में नदी किनारे डटे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर बच्चे गहरे पानी में नहीं जाते या तुरंत मदद मिल जाती। तो शायद यह हादसा टल सकता था। फिलहाल प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। और लापता बच्चों की तलाश जारी है।

Published on:
12 Apr 2026 09:57 pm
Also Read
View All