बदायूं

बदायूं में सड़क पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

शव मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jun 2019, 3:01 PM IST
found dead body of a young man in budayun
बदायूं में सड़क पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

बदायूं। सरहा बरोलिया इलाके में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक बीती रात घर से निकला था और फिर घर वापस नहीं पहुंचा। शव मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान रघुनाथपुर निवासी रमेश उर्फ़ भजनलाल के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें

सरहा बारोलिया इलाके में शव मिलने की सूचना पर सीओ बिल्सी संजय रेड्डी भी मौके पर पहुंचे और आस पास के लोगों से पूछताछ की और शव की शिनाख्त कराई। जिसके बाद मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपनी मां के साथ रहता था जबकि उसका भाई बाहर नौकरी करता है।

ये भी पढ़ें

Published on: