बदायूं

नाबालिग के साथ गैंंगरेप, पुलिस की थ्योरी बता रही झूठा मामला

आरोप है कि गांव के तीन दबंग युवकों ने नाबलिग को जबरन तमंचे के बल पर घर से अगवा कर लिया और फिर सरकारी स्कूल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

2 min read
Aug 22, 2018
नाबालिग के साथ गैंंगरेप, पुलिस की थ्योरी बता रही झूठा मामला

बदायूं। एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव के तीन दबंग युवकों ने एक नाबलिग लड़की का जबरन तमंचे के बल पर घर से अगवा कर लिया और फिर सरकारी स्कूल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबलिग लड़की के परिजनों ने तीन दबंग युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है पुलिस ने पीड़िता और आरोपी की पिछले लगभग दो महीने के अंदर कई बार मोबाइल पर बात होना बताया है।

क्या है मामला

ये भी पढ़ें

बदायूं में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

मामला बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र का है। आरोप है कि गांव के ही तीन दबंग युवक घर में जबरन घुस आये और नाबालिग लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस कर तमंचे के बल पर उसे घर से अगवा करके ले गये। तीनों युवक लड़की को गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में ले गये जहां तीनों युवकों ने नाबलिग लड़की से दुष्कर्म किया। किसी तरह लड़की जब उनके चंगुल से छूटी तो वह अपने घर पहुंची और आप बीती बताई। परिजन जब लड़की को थाने लेकर पहुंचे तो पुलिस ने पहले तो मामला दबाने का प्रयास किया लेकिन बाद में मुकदमा दर्ज कर लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

मेडिकल में रेप की पुष्टि नहीं

वहीं कल पुलिस ने बताया था कि इस मामले में परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हो गये हैं जिनकी तलाश की जा रही है। जिस लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है वह नाबलिग है। सभी बिन्दुओं पर जांच भी की जा रही है। मगर आज पुलिस ने इस मामले में यह भी बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में कोई रेप की बात सामने नहीं आई है और पीड़ता और एक आरोपी के बीच लगातार बात होना भी बताया है।

ये भी पढ़ें

राजस्व की लकडिय़ा वनविभाग के सुपुर्द: जमीन के नीचे काटकर छिपाई गई लकड़ी जैन मंदिर परिसर से बरामद

Published on:
22 Aug 2018 09:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर