बदायूं

गैंग रेप की पीड़ित महिला को नहीं मिला इन्साफ तो कर ली आत्महत्या

ख़ुदकुशी के पहले पीड़ित महिला ने सुसाइड नोट भी लिखा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jun 2019, 8:52 PM IST
Feature image

बदायूं। बदायूं में गैंग रेप पीड़िता की शिकायत पर जब दातागंज पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने निराश होकर ख़ुदकुशी कर ली। ख़ुदकुशी के पहले पीड़ित महिला ने सुसाइड नोट भी लिखा है। पीड़ित महिला की ख़ुदकुशी की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे हुए है।

ये भी पढ़ें

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली विवाहिता 15 मई को बदायूं में अल्ट्रासाउंड कराने गई थी।महिला का आरोप था कि रास्ते में उसके रिश्तेदार उसे मिले और उसे धोखे से अपने साथ सिकंदराबाद ले गए। फिर महिला को दिल्ली ले जाया गया। किसी तरह से महिला इनके चंगुल से आजाद होकर अपने गाँव पहुंची और 26 मई को दातागंज पुलिस से मामले की शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे आहत होकर उसने रविवार को ख़ुदकुशी कर ली।

ये भी पढ़ें

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

Published on: