बदायूं

6 महीने पहले लिए थे सात फेरे; एक साथ लगाई फांसी, सामने आई हैरान करने वाली वजह

लखीमपुर खीरी में दंपती ने फांसी लगाकर जान दे दी। सात जन्मों का बंधन 6 महीने में ही दम तोड़ गया। मामला आपस में कुछ अनबन का बताया जा रहा है।

less than 1 minute read
Dec 17, 2023
budaun_news.jpg

शादी के छह महीने बीतने के बाद ही पति-पत्नी के रिश्ते में दरार पड़ गई। मामला इतना बढ़ गया कि शनिवार की रात दोनों ने आत्महत्या कर ली।

शनिवार रात हुआ था विवाद
लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में घरेलू कलह के बाद रुद्रपुर गांव में दंपती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच शनिवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रविवार सुबह दोनों के शव फंदे से लटकते हुए मिले। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची ने घटना की जानकारी जुटाई और जांच शुरू कर दी है। हांलाकि दोनों के परिवार वाले कानूनी कार्रवाई ना करने के पक्ष में हैं। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।

परिजन नहीं बता पा रहे मामला
रुद्रपुर निवासी आलोक और पत्नी पूजा ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया। आपको बता दें कि परिजन विवाद की असल वजह नहीं बता पा रहे हैं। विवाहिता और युवक के परिजनों ने आपस में समझौता कर शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

आलोक के पिता कुलदीप ने बताया कि बेटे की शादी करीब छह माह पूर्व देवरिया अलीगंज निवासी पूजा के साथ हुई थी। शनिवार रात दोनों ने आत्महत्या कर ली है। वह मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते। उधर, विवाहिता के पिता उत्तम कुमार ने बताया कि पहले किसी विवाद का पता नहीं चला था।

Published on:
17 Dec 2023 04:33 pm