पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बदायूं। दरिंदे ने बाल श्रमिक को भी नहीं बख्शा, यहां मजदूरी करने आई किशोरी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़िता की हालत गम्भीर होने पर उसे जिला महिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, जहां डाक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यहां का है मामला
ये मामला बिसौली कोतवाली इलाके का है। यहां की रहने वाली एक नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ कस्बा के ही कोल्ड स्टोर में काम करती थी, बीती शाम कोल्ड स्टोर के ठेकेदार ने पीड़िता को अरबी बीनने के बहाने कमरे में जाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया, जब पीड़िता की हालत बिगड़ गई, तो उसको छोड़ कर फरार हो गया। किसी तरह लड़की अपने घर पहुंची जहां उसने अपनी आप बीती बताई। गंभीर अवस्था में लड़की के परिजनों ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुये उसे भर्ती कर लिया है। परिजनों की तहरीर पर थाने में मुकदमा भी दर्ज हो गया है।
ये भी पढ़ें - आईएमए की देशव्यापी हड़ताल से बिगड़ गईं स्वास्थ्य सेवा
ये बोले अधिकारी
वहीं इस मामले में एसएसपी बदायूं अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित लड़की का मेडीकल परीक्षण कराया जा रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई और उसे डाक्टरों ने भर्ती कर लिया है। परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें - धान के लिए बारिश का पानी बन गया आफत, किसान परेशान