बदायूं

युवक के सिर में गोली मार कर हत्या,शव को रेलवे लाइन पर फेंका

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि युवक को सिर में सटा कर गोली मारी गई थी।

less than 1 minute read
Jun 16, 2019

बदायूं। सिविल लाइंस इलाके में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए हत्यारों ने युवक के शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। रविवार सुबह लोगों ने खून से लथपथ युवक का शव देख कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि युवक को सिर में सटा कर गोली मारी गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।


ये भी पढ़ें

रेलवे लाइन पर फेंका शव

सिविल लाइंस से सटे गाँव नगला शर्की में उस समय हड़कंप मच गया जब 30 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना एसएचओ सिविल लाइंस ओपी गौतम फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए इसके बाद एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। युवक की गोली मार कर हत्या की गई थी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर डाला गया था। शव के पास पड़े खून से पुलिस ने अंदाज लगाया है कि युवक की हत्या शनिवार रात में की गई होगी।

ये भी पढ़ें

शव की नहीं हुई शिनाख्त

जांच में सामने आया है कि युवक के सिर में सटा कर गोली मारी गई थी। पुलिस ने आस पास के गाँवों में युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Published on:
16 Jun 2019 05:58 pm
Also Read
View All