बुलंदशहर

Bulandhshahr में कोरोना के 10 नए केस आए सामने, मरीजों की सख्या 40 पहुंची

Highlights: -शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को 93 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई -10 रिपोर्ट पॉजिटव पाई गई हैं, जबकि 80 नेगेटिव आई हैं -तीन रिपोर्ट की जांच दोबारा कराने भेजी गई है

less than 1 minute read

बुलन्दशहर। जनपद में लगातार कोरोना वायरस के केस सामने आ रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को 93 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें 10 रिपोर्ट पॉजिटव पाई गई, जबकि 80 नेगेटिव आई हैं। वहीं तीन रिपोर्ट की जांच दोबारा कराने भेजी गई है। इसके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 40 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिन पॉजिटिव आने वालों में एक महिला जो कि पूर्व में जमाती के संपर्क में आई थी, उसके परिवार वाले एवं उनके संबंधी एवं चार निजामुद्दीन दिल्ली से आने वाले जमाती शामिल हैं, जो मूल रूप से उड़ीसा के रहने वाले हैं और वर्तमान में क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती हैं। महिला की रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि पूर्व में ही चुकी है।

बताया जा रहा है कि यह सभी जमाती 10 मार्च को बुगरासी आए थे एवं जनपद की महिला के घर में ठहरे थे। जहां से इन्हें दिनांक 1 अप्रैल को निकालकर क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था। सीएमओ एन.के तिवारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बुलंदशहर में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 40 हो चुकी है। जिनमें से दो लोग ठीक हो चुके हैं।

Updated on:
25 Apr 2020 04:45 pm
Published on:
25 Apr 2020 04:42 pm
Also Read
View All
‘शोले’ का वीरू असल जिंदगी में, प्रेमिका से शादी की जिद में 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, शरीर पर डाला पेट्रोल

बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान