गाजियाबाद। कोरोना वायरस को लेकर लोग काफी सजग है। इसके बावजूद कुछ केस ऐसे सामने आ रहे हैं, जो सोचने पर मजबूर कर रहे हैं। हाल ही में एग्जाटिका सोसाइटी में ऐसे बजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जो करीब एक माह से घर में ही बैठे थे। माना जा रहा है कि उनको बाहर से आई सब्जी या दूध से यह बीमारी हुई होगी। ऐसे में हमने गाजियाबाद की वरिष्ठ डॉक्टर मधु पोद्दार से इसके बचाव के बारे में बात की।