वहीं, नोएडा के सेक्टर 32 स्थित एआरटीओ ऑफिस में शुक्रवार को 370 बीएस-4 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इनमें कामर्शियल और प्राइवेट दोनों तरह के वाहन शामिल हैं। दो दिन में अब तक 670 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। नोएडा के एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय ने बताया कि शनिवार को भी रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लोग आ सकते हैं। जिन लोगों ने वाहन खरीद लिए हैं, वे रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।