बुलंदशहर

बुलंदशहर में 24 घंटे में कोरोना के 12 नये मामले सामने, कपड़ा व्यापारी समेत दाे की माैत

Highlights बुलंदशहर में कोरोना के मामले लगातार मामले सामने आ रहे हैं। अब 24 घंटे में 12 नए मामले से आए हैं जबकि शहर के एक प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी समेत दाे लाेगाें की माैत हाे गई है।

2 min read
Corona warriors: कोरोना काल में जुटीं आशा व संगिनी को मिली प्रोत्साहन राशि

बुलंदशहर। तमाम प्रयास के बाद भी कोरोना वायरस की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही। पिछले 24 घंटे में 12 नये पॉजिटिव केस मिले हैं। इनके सापेक्ष ठीक हाेने वारे मरीज की संख्या सिर्फ एक है जबकि दाे की माैत हाे गई है। इस तरह जिले में अब कोरोना संक्रमित राेगियाें की संख्या बढ़क 245 हो गई है जबकि 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

बुलंदशहर में पिछले 24 घंटे में COVID-19 virus रिपोर्ट में मिले पॉजिटिव केस में चार मरीज सिकंदराबाद के हैं। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। एक महिला नोएडा में भर्ती है। खबर है कि, नाेएडा में भर्ती संक्रमित महिला गर्भवती है। यह महिला कुछ दिन पहले लखनऊ गई थी और वहीं कोरोना से संक्रमित हो गई। एक मरीज क्वारंटाइन सेंटर का सफाईकर्मी है।

सोमवार को ही ककोड़ क्षेत्र के एक युवक की भी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। यह युवक नोएडा की एक मोबाइल कंपनी में काम करता था। इनके अलावा तीन केस खुर्जा में मिले हैं। इसमें एक व्यापारी है और एक नंगला कोठी गांव की महिला हैं जोकि सरकारी अस्पताल में नर्स हैं।

एक खुर्जा के मोहल्ला चोहट्टा का रहने वाला है यह कई दिनों से क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा है। इसके अलावा गुलावठी में पांच नए केस मिले हैं। इनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। खतरे की बात यह है कि इनमें से एक सब्जी मंडी का आढ़ती है।

यह भी पढ़ें: सड़क पर रखे पत्थर को हटाने को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष, फायरिंग में चार लोग घायल

कोरोना से संक्रमित सिकंदराबाद के रहने वाले 65 वर्षीय वृद्ध और उनकी पत्नी काे उपचार के लिए मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान सोमवार शाम को वृद्ध की मौत हो गई। मंगलवार काे 57 वर्षीय कपड़ा व्यापारी संजय जैन की भी कोरोना ने जान ले ली। सिकन्दराबाद के रहने वाले संजय जैन की रिपाेर्ट पॉजिटिव आई थी। मंगलवार काे उन्हाेंने भी इलाज के दाैरान दम ताेड़ दिया।

इस तरह जिले में अब संक्रमितों की संख्या 245 हो गई है। इसमें आठ लोगों की मौत हुई है और 132 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Updated on:
09 Jun 2020 05:09 pm
Published on:
09 Jun 2020 05:08 pm
Also Read
View All