25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क पर रखे पत्थर को हटाने को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष, फायरिंग में चार लोग घायल

Highlights: -दुकान के कोने पर एक पत्थर रखा हुआ था -जिससे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी हो रही थी -पत्थर को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 9 Jun 2020, 1:02 PM IST

बिजनौर। दो पक्षों के लोगों में मामूली कहासुनी को लेकर गोली चल गई। इस गोलीकांड में चार लोगों को गोली के छर्रे लगे हैं। जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गए। पता चला है कि एक दुकान के किनारे रखे पत्थर को हटाने को लेकर पहले तो दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें: दीवार तोड़कर चौकी में जा घुसी तेज रफ्तार कार, दिखा खौफनाक मंजर, जुट गई लोगों की भीड़

दरअसल मामला धामपुर थाना क्षेत्र के गांव सुहागपुर का है। जहां रहने वाले परवेज नाम के युवक की गांव में एक परचून की दुकान है। पता चला है कि दुकान के कोने पर एक पत्थर रखा हुआ था। जिससे कि ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी हो रही थी। बीती रात यासीन नाम का ग्रामीण वहां से गुजर रहा था। जिससे उसकी पत्थर से टक्कर हो गई। यासीन ने दुकान किनारे रखे पत्थर का विरोध करते हुए उसे हटाने के लिए कहा। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग इकट्ठा हो गए और आपस में कहासुनी करने लगे।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में गेहूं लूटने वाले गिराेह के दाे सदस्य गिरफ्तार, 149 कट्टे गेंहू बरामद

आरोप है कि इस दौरान परवेज पक्ष की ओर से किसी युवक द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसमें यासीन पक्ष के चार लोग घायल हो गए। गोली चलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। धामपुर इंस्पेक्टर रंजन कुमार शर्मा ने फोन पर बताया कि सभी घायलों को रात में ही सीएससी में इलाज के लिए भेज दिया गया था। अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। जैसे ही तहरीर मिलेगी पुलिस कार्रवाई करेगी।