
bulandshar police
बुलंदशहर। ककोड़ पुलिस ने आढ़त से गेहूं लूटने वाले दो लुटेरों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया जबकि इनके दाे साथी फरार हाे गए। पकड़े गए दाेनाें युवकों के कब्जे से पुलिस ने मिनी ट्रक में लदे 149 कट्टे गेहूं व दो चाकू भी बरामद किए है। दाेनों लॉक डाउन में गेहूं लूट की वारदात काे अंजाम दे रहे थे।
घटना रविवार रात की है। चौकी झाझर पुलिस नहर रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक मिनी ट्रक में कुछ लोग गेहूं लादकर दनकौर से जेवर की ओर आ रहे हैं। सूचना देने वालें ने यह भी बताया कि, सारा गेहूं आढ़त व किराने की दुकान से लूटा गया है। लूट की सूचना पर सक्रिय हुए पुलिस ने हिरनौटी नहर पुल पर मिनी ट्रक की घेराबंदी कर ली।
पुलिस काे देखकर मिनी ट्रक में सवार दो बदमाश कूदकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए जबकि दो को माैके पर ही मिनी ट्रक समेत पकड़ लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए बदमाश साजिद पुत्र मुन्नू व शहजाद पुत्र अकबर अली निवासीगण ग्राम कलौंदा थाना जारचा गौतमबुद्धनगर हैं। दोनों के कब्जे दो चाकू व मिनी ट्रक में लदे 149 कट्टे गेहूं के बरामद हुआ है।
पूछताछ में इन्हाेंने बताया है कि, एक मई को चांगोली मोड़ स्थित किराना की दुकान व चार मई को जहांगीरपुर रोड स्थित आढ़त की दुकान से गेहूं लूटा था। इन्होंने अपने फरार साथियों के नाम अब्दुल निसार व नौशाद बताए हैं। पुलिस का कहना है कि, दाेनाें की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पकड़े गए बदमाशों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
Updated on:
9 Jun 2020, 12:29 PM IST
Published on:
9 Jun 2020, 12:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.