26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown में फंस गया रूस से अपनी मंगेतर के साथ आया युवक, जानिए फिर क्या हुआ

Highlights: -मार्च में आए थे दिल्ली लेकिन लाकडाउन के चलते नहीं जा पाए रूस -अपने घर लेकर मंगेतर को पहुंचे एक अन्य रूस की युवती के साथ -स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन होम क्वारंटीन के निर्देश दिए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 9 Jun 2020, 11:22 AM IST

imgonline-com-ua-twotoone-lfivketh2roekm.jpg

मेरठ। लॉकडाउन में अधिकांश लोगों के लिए परेशानी पैदा हुई है। सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को उठानी पड़ी है जो लॉकडाउन में विदेश से आए और वापस नहीं लौट सके। ऐसा ही एक युवक अपनी मंगेतर के साथ लॉकडाउन से पहले दिल्ली आया था। लेकिन वह लॉकडाउन में यहीं फंस गया। उधर, रूस के लिए उड़ानें शुरू नहीं होने के चलते युवक ने फिलहाल हस्तिनापुर के पास अपने गांव में ही रहने का फैसला किया। वहीं जब वह गांव पहुंचा तो उसे रूसी मेम के साथ होम क्वारंटीन कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : Girlfriend की अश्लील वीडियो Online बेच रहा था युवक, पकड़ा गया तो बोला...

दरअसल, हस्तिनापुर कस्बे का एक युवक रूस की रहने वाली अपनी मंगेतर के साथ अपने गांव पहुंचा। उनके साथ एक अन्य युवती भी थी। सोमवार को सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने तीनों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें रिपोर्ट सामान्य मिली। इसके बाद चिकित्सक ने तीनों को होम क्वारंटीन कर दिया है।

यह भी पढ़ें: पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर हुई 'ठायं-ठायं’, दो पुलिसकर्मी समेत 8 को लगी गोली

जानकारी के अनुसार कस्बे के सिविल लाइन निवासी युवक संजीव ने 2019 में रूस जाकर युवती से सगाई कर ली थी। मार्च में दोनों दिल्ली और नोएडा आए थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण वापस रूस नहीं जा सके। इस दौरान इन्हें रूस की एक और युवती मिल गई। वह भी लॉकडाउन के कारण वापस नहीं जा सकी थी। दोनों ने लॉकडाउन खुलने तक उसे भी अपने साथ ही रख लिया। युवक मंगेतर और युवती के साथ कस्बा स्थित अपने घर पहुंचा। इसकी सूचना कस्बे की निगरानी समिति द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मिली। इसके बाद तीनों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीएचसी लाया गया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग