25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑपरेशन क्लीन: पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर हुई ‘ठायं-ठायं’, दो पुलिसकर्मी समेत 8 को लगी गोली

-अंतरराज़्यीय गैंग और पुलिस में मुठभेड़ -हाईवे पर ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर करते थे लूटपाट -6 बदमाशों को लगी गोली
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 9 Jun 2020, 10:00 AM IST

screenshot_from_2020-06-09_09-54-42.jpg

ग्रेटर नोएडा। पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में 6बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। वहीं दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। जानकारी के अनुसार हाईवे पर ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले अंतरराज़्यीय गैंग के साथ हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी अंकित और नितिन भी घायल हुए हैं। ये मुठभेड़ दादरी थाना क्षेत्र के जारचा रोड पर ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे के नीचे हुई हुई। घायल बदमाशो और पुलिसकर्मियों इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: रब ने बना दी जोड़ी: तीन फुट के फिल्म स्टार दूल्हे को मिली तीन फुट की दुल्हन

दरअसल, ग्रेटर नोएडा पुलिस के गिरफ्त में एंकाउंटर के बाद आए घायल बदमाशों के इस गैंग का सरगना फिरोज है, जो अपने साथियों युसुफ, मौ नसीम, आसिफ, गुलाम और जानेआलम के साथ मिलकर ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे एनएच 91 पर करते थे। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक पुलिस ने ट्रक, चार जैक, रिम सहित 10 टायर, दो चाकू, चार तमंचे, पांच रॉड बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें: अचानक दाैड़ती कार बन गई आग का गाेला, पिता पुत्र ने दाैड़कर बचाई जान

डीसीपी राजेश कुमार सिंह के मुताबिक बदमाशों का यह गैंग ट्रकों से रिम सहित टायर चोरी करने वाला गैंग है। कुछ दिन पूर्व दो घटनाएं दादरी क्षेत्र में इनके द्वारा की गई थी। जिसमें एक ट्रक से 11 टायर और दूसरे ट्रक से 14 टायर रिम सहित खोल कर ले गए थे। इसमें से 10 टायर रिम सहित बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाशों में फिरोज नाम के बदमाश पर 14 मुकदमे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग