25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाेएडा: अचानक दाैड़ती कार बन गई आग का गाेला, पिता पुत्र ने दाैड़कर बचाई जान

Highlights पिता पुत्र कार से जा रहे थे अचानक उनकी कार में चिंगारी उठी और आग लग गई। दाेनों ने किसी तरह तेजी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 8 Jun 2020, 10:13 PM IST

car_1.jpg

car

नोएडा। एफएनजी रोड से होकर कौशांबी इंदिरापुरम जा रहे पिता-पुत्र उस समय बाल-बाल बचे जब उनकी कार में हीट होने के बाद अचानक ( Fire ) आग लग गई। एक बार ताे दोनों कार के अंदर ही बंद हाे गए लेकिन लाेगों ने साहस दिखाया और दाेनों के बाहर निकाल लिया। लाेगाें ने कार में लगी आग काे बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन कुछ ही देर में पूरी कार जलकर राख हाे गई।

यह भी पढ़ें: दिल्ली ने अपनी सीमाएं खोली, नोएडा में वाहनों को बिना पास के अनुमति नहीं

सड़क पर दाैड़ते समय अचानक धू-धू कर जलती हुई सफेद सेंटफिस गाड़ी गाजियाबाद निवासी रमन दयाल की थी। साेमवार काे रमन दयाल अपने पिताप्रदीप दयाल के साथ किसी काम से नोएडा आए थे। जब वे एफएनजी रोड से होकर अपने अपने घर कौशांबी इंदिरापुरम जा रहे थे ताे थाना फेज-3 क्षेत्र में एफएनजी रोड पर उनकी कार हीट होने के कारण बंद हो गई।

यह भी पढ़ें: हापुड़ में पेड़ पर चढ़ गया अजगर, देखकर ग्रामीण रह गए सन्न

रमन ने जब कार को स्टार्ट करने की कोशिश की तो कार में से चिंगारी निकलने लगी। इसके बाद देखते ही देखते पूरी कार आग के शोलो में घिर गई। आग इतनी तेज थी कि कार सवार पिता और पुत्र बड़ी मुश्किल से राहगीरों की मदद से बाहर निकल । लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तेज थी इस कारण गाडी धूं-धूंकर जलने लगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची दमकल की गाडियों ने आग पर काबू पा लिया लेकिन कार जल कर खाक हो गई।