26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हापुड़ में पेड़ पर चढ़ गया अजगर, देखकर ग्रामीण रह गए सन्न

Highlights करीब 15 फिट लंबा एक अजगर पेड़ से लिपट गया जब ग्रामीणों ने अजगर काे देखा ताे वह हैरान रह गए बाद में वन विभाग की टीम ने अजगर को काबू किया    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 8 Jun 2020, 9:28 PM IST

pythan.jpg

python

हापुड़। साेमवार काे करीब 15 फिट लंबे मादा अजगर ने सभी काे चाैंका दिया। करीब 60 से 70 किलो का अजगर पेड़ पर चढ़ा हुआ था। जब लोगों ने इसे देखा ताे उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। माैके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने इस अजगर काे पकड़ा ताे ग्रामीणों की सांस में सांस आई।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में बाइक सवार बदमाश बैंक मित्र का कैश लेकर फरार

मामला थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बंदखंडा का है। यहाँ बंदखंडा के पास काफी वर्षों से एक पेड़ खड़ा हुआ है। इसी पेड़ पर साेमवार काे करीब 15 फिट का अजगर चढ़ा हुआ था। अजगर को देखकर राहगीरों के होश उड़ गए। खबर फैली ताे ग्रामीण इकट्ठा हाे गए। इक्ट्ठा हुए ग्रामीणों ने अजगर ( python ) को पेड़ से नीचे उतारने की काेशिश की लेकिन सफल नहीं हाे सके। बाद में वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के 7 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

पेड़ पर अजगर चढ़े होने की सूचना मिलते ही स्थानीय वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को वन विभाग की टीम से कड़ी मेहनत के बाद पेड़ से उतार लिया । अजगर को उतारने के बाद वन विभाग ने अजगर काे ए बोरे में बंद किया लेकिन ऐसा करने में उनके पसीने छूट गए। काफी देर बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को एक बोरे में बंद लिया और अपने साथ ले गई।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर : कोरोना से महिला की माैत के बाद अब पति समेत बेटे और पौत्र की रिपाेर्ट भी आई पॉजिटिव

वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है की ये मादा अजगर है और इसे हम एक सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ देंगे। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि पेड़ पर चढ़ा हुआ अजगर किसी शिकार की तलाश में था।