25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली ने अपनी सीमाए खोली, नोएडा में वाहनों को बिना पास के अनुमति नहीं

Highlights डीएनडी समेत नोएडा-दिल्ली सीमाओं पर जाम पुलिस और वाहन-चालको में चल रही नोक-झोंक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 8 Jun 2020, 9:52 PM IST

noida_1.jpg

noida

सहारनपुर। साेमवार काे सुबह से ही नोएडा और दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों का जाम लगना शुरू हो गया। नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहन आसानी से गए लेकिन नोएडा की सीमा में दिल्ली से प्रवेश करने करने वाले वाहनों को बिना पास ( Pass) के प्रवेश नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: हापुड़ में पेड़ पर चढ़ गया अजगर, देखकर ग्रामीण रह गए सन्न

इसके कारण जगह-जगह पर लंबा जाम लगा रहा। जाम लगने का एक कारण यह भी है कि 8 जून से अन-लॉडाउन-1 में काफी कुछ खुल गया और सभी ऑफिस पहले की खुल गए तथा कॉल सेंटर में चलने लगे हैं। इसके कारण बड़ी संख्या में लोग नोएडा अपने ऑफिस आना चाह रहे हैं लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में बाइक सवार बदमाश बैंक मित्र का कैश लेकर फरार

जनता पेरशान रही लेकिन VIP की गाड़ी के आते ही पुलिस का अमला जनता पर लाठी फटकारते हुए दौड़ता दिखा, ताकि साहब को देर न हो जाए। बॉईर पर बाइक सवार लाेग पास दिखाते रहे और पुलिस इन्हे इंकार कर दिल्ली की ओर खदेड़ते रही। दिनभर ऐसा ही नजारा देखने काे मिला। दिल्ली ने बॉर्डर खोलने का आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद लोगों को उम्मीद थी कि नोएडा की ओर से भी बॉर्डर खोल दिये जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हाे सका।

यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच सहारनपुर मेडिकल कॉलेज के 7 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

जिला प्रशासन ने नोएडा दिल्ली बॉर्डर को खोलने पर कोई फैसला नहीं लिया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद 21 अप्रैल को जिला प्रशासन ने नोएडा बार्डर को सील कर दिया था और तभी से यह बार्डर सील चला आ रहा है। यही कारण है कि वाहनों को बिना अनुमति के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है और डीएनडी समेत नोएडा-दिल्ली की सीमाओ पर वाहनों का जमावड़ा लगा रहा।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर : कोरोना से महिला की माैत के बाद अब पति समेत बेटे और पौत्र की रिपाेर्ट भी आई पॉजिटिव

डीसीपी डीसीपी जोन प्रथम संकल्प शर्मा ने कहा है कि बॉर्डर को खोलने के संबंध अभी तक कोई आदेश नहीं मिला है। जब तक कोई नया आदेश जारी नहीं होता तब तक यथास्थिति बरकरार रहेगी। सिर्फ पास धारकों को ही नोएडा में प्रवेश दिया जाएगा। सोमवार को बॉर्डर के इलाकों पर भारी भीड़ की उम्मीद है। इसलिए वहां पर अतिरक्त फोर्स की व्यवस्था की जा रही है।