बुलंदशहर

चुनाव 2022 में गठबंधन के लिए तैयार भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर

भाजपा को हराने के लिए एक बार फिर से सभी दल एकजुट होने को तैयार भीम आर्मी प्रमुख ने अपने पत्ते खोलते हुए कहा हम गठबंधन के लिए तैयार

2 min read
चंद्रशेखर

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

बुलंदशहर ( bulandshar ) आगामी चुनाव ( Uttar Pradesh Vidhansabha Chunav 2022 ) को देखते हुए दलों ने एक बार फिर से एकजुट ( Alliance ) होने का मन बना लिया है। इसके लिए आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर ने अपने पत्ते भी खोल दिए हैं.

बुलंदशहर में आयोजित एक कार्यक्रम में भीम आर्मी ( bhim army ) प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ( Chandrashekhar ) ने भाजपा सरकार पर जनता विरोधी और धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली सरकार होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार को हटाने के लिए उनकी पार्टी चुनाव में अन्य दलों के साथ गठबंधन के लिए भी तैयार है. यानी साफ है कि चुनाव से पहले ही चंद्रशेखर ने गठबंधन का प्रस्ताव दूसरे दलों को दे दिया है। ऐसे में अब दूसरे दल भी गठबंधन को लेकर सामने आ सकते हैं.

रविवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर बुलंदशहर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मोहल्ला शिवपुरी पहुंच कर दिवंगत नेता धर्मेंद्र गौतम के परिवार से मुलाकात की और परिवार को हिम्मत बंधाई। धर्मेंद्र गौतम का बीते दिनों बीमारी के चलते देहांत हो गया था। वह आजाद समाज पार्टी में अलीगढ़ मंडल के प्रभारी थे। परिवार को सांत्वना देने के बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात की और इस दौरान समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा कि बुलंदशहर उनकी कर्मभूमि है।

पहला चुनाव उन्होंने बुलंदशहर से लड़ा था। स्थानीय लोगों का पूरा सहयोग उन्हे मिला था। इस दौरान उन्होंने जमकर प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को हटाने के लिए उनकी पार्टी गठबंधन के लिए तैयार है।

Updated on:
22 Mar 2021 09:59 pm
Published on:
22 Mar 2021 09:54 pm
Also Read
View All
बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान

बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार: स्लीपर सेल होने का शक, फर्जी आधार और DL बरामद