मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के विजयनगर थानाक्षेत्र के सिद्धार्थ विहार में घरेलू विवाद होने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति ने दो वर्षीय बेटे को भी मौत के घाट उतारने का प्रयास किया लेकिन वह बच गई। सोमवार सुबह जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम को भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे 9 के पास सिद्धार्थ विहार में पप्पू पत्नी डिम्पल 30 व दो वर्षीय पुत्र जतन के साथ किराये पर रहता था। बताया जा रहा है कि पप्पू ट्रैक्टर ट्रोली पर चालक की नौकरी करता था। पप्पू 4 दिन पूर्व एक महिला को लेकर फरार हो गया था। बीती रात वह घर आया तो डिंपल और उसके बीच विवाद हो गया। पप्पू ने मौका देख डिंपल की हत्या कर दी जबकि जतन की भी हत्या किए जाने का प्रयास किया जाना बताया गया है ।