शामली की थानाभवन नगर पंचायत में मिशन किसान कल्याण कार्यक्रम के तहत किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था, जिसमें कृषि विभाग से संबंधित अधिकारियों व जनपद के एडीएम और सीडीओ मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचे किसानों को गन्ना मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग पिछली सरकारों में शुगर मिल बेच देते थे, वह भी हमसे हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि कोरोना काल में जब तक आखरी गन्ना मिल में नहीं गया, सरकार ने गन्ना मिल भी बंद नहीं होने दीं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के शासनकाल का बकाया गन्ना भुगतान योगी सरकार ने कराया था, ऐसे लोग भी गन्ना भुगतान को लेकर हम से सवाल पूछते हैं।