पत्रिका न्यूज नेटवर्क
अमरोहा. जहां गाजीपुर बॉर्डर (Ghaziapur Border) पर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले कृषि कानूनों (Farm Laws) के विरोध में किसानों का आंदोलन (Farmers Protest) जारी है। वहीं, भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत (Naresh Tikait) कृषि कानूनों के विरोध में जगह-जगह किसानों की महापंचायत कर अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में नरेश टिकैत ने मंडी धनौरा के शहजादपुर गांव में किसानों की महापंचायत को संबोधित कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला है। इस दौरान मंच सं संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा कि यदि हम गाजीपुर बॉर्डर से खाली हाथ लौटे तो आने वाली पीढ़ी कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के मान-सम्मान के लिए सरकार के खिलाफ लड़ाई चल रही है। वहीं, सरकार किसानों को बेइज्जत करने का कार्य कर रही है।