जांच रिपोर्ट का इंतजार :- मामला महोबा जिले के खरेला कस्बे का है। चरखारी तहसील के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राकेश कुमार ने बताया कि, खरेला कस्बे में तीन बीघा कृषि भूमि के किसान उमाशंकर नामदेव ने शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना मिली है, जिसकी जांच के लिए राजस्व निरीक्षक और उस क्षेत्र के लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने आगे कहाकि, राजस्व अधिकारियों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा। इस बीच पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।