प्रदेश अध्यक्ष ने साफतौर पर कहा कि अन्य पार्टियों के नेता लगातार किसानों को कृषि बिल के बारे में भड़काकर विरोध करा रहे हैं। बीजेपी सरकार द्वारा किसान हित को देखते हुए ही यह बिल लाया गया है। धीरे-धीरे किसान इस बिल को समझ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी हालात में मंडियों का निजीकरण नहीं किया जाएगा। साथ ही किसानों को इस बिल से किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए सरकार बात करने के लिए भी तैयार है, लेकिन लगातार इस बिल को लेकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है।