बुलंदशहर

इस उम्मीदवार को तोलने के लिए किए गए इतने सिक्के जमा, वीडियो देख कर दंग रह जाएंगे

बुलंदशहर में आचार संहिता की उड़ी धज्जियां बीजेपी प्रत्याशी को सिक्कों में तोला एक बाइक पर भोला सिंह सहित तीन लोग सवार
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Apr 2019, 11:48 AM IST
bulandshar
इस उम्मीदवार को तोलने के लिए किए गए इतने सिक्के जमा, वीडियो देख कर दंग रह जाएंगे

बुलंदशहर। चुनाव आयोग की लाख हिदायत के बाद भी नेता आचार संहिता को लेकर गभीर नजर नहीं आ रहे हैं। इस बार बुलंदशहर से आचार संहिता तोड़ने का मामला सामने आया है जहां बीजेपी उम्मीदवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बीजेपी के प्रत्याशी भोला सिंह एक बाइक पर तीन लोगों के साथ सवारी करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं किसी ने हेल्मेट तक नहीं लगाई है।

बाइक पर तीन सवारी के अलावा सिक्कों में तोलने का भी वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वायरल वीडियो बुलन्दशहर के डिबाई का है बताया जा रहा। जहां लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी डॉ भोला सिंह आजकल जिलेभर से सुर्खियां बटोर रहे हैं कहीं उनका जमकर विरोध हो रहा है। तो कहीं वह सिक्कों से तोले जा रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें बीजेपी प्रत्याशी डॉ भोला सिंह एक तराजू पर बैठे हुए हैं और दूसरी तरफ से उनको सिक्कों से तोले जा रहा है। आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाती हुई यह तस्वीर सामने आई हैं। वहीं प्रशासन इस पूरेेे मामले लेकर कार्रवाई की बात कर रहा है

Updated on:
2 Apr 2019, 11:48 AM IST
Published on: