बुलंदशहर

बड़ी खबर: भाजपा की इस विधायक ने ही खोल दी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावों की पोल

भाजपा विधायक ने दिखाया अपनी ही सरकार को आईना

2 min read
Apr 16, 2018
Bulandshahr

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधरने के लाख दावे करें, लेकिन एक ताजा मामले में उनके इस दावे की पोल उनकी ही विधायक ने खोल दी है। दरअसल, पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह रविवार को बुलंदशहर पुलिस लाइन पहुंचे थे। जहां उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। इस दौरान डिबाई से भाजपा विधायक अनीता लोधी भी पहुंची थीं। इस दौरान अनीता लोधी ने उन्हें आईना दिखाते हुए कहा कि जिले के कई थानों में भ्रष्ट थानेदार बैठे हुए हैं। वह जनता की नहीं सुनते हैं और गलत व्यवहार करते हैं। इतना ही नहीं थानों से पीड़ितों की समस्या को दूर करने की बजाय उन्हें फटकार कर भगा दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- मंदिर में महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाले ढोंगी बाबा का महिलाओं ने किया ये हाल

बता दें कि रविवार को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह बुलंदशहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बुलंदशहर पुलिस लाइन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उनकी कानून व्यवस्था से संबंधित समस्याओं को जाना। इस मौके पर डिबाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अनीता लोधी के अलावा कई विधायक मौजूद रहे। विधायक अनीता लोधी ने कहा कि जिले के कई थानों में भ्रष्ट थानेदार बैठे हुए हैं। वे जनता की नहीं सुनते हैं और गलत व्यवहार भी करते हैं। इतना ही नहीं पीड़ितों की समस्या को दूर करने की बजाय वे उन्हें फटकार कर भगा देते हैं। इसलिए ऐसे भ्रष्ट थानेदारों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। इससे जहां जिले की कानून व्यवस्था ठीक होगी। वहीं जनता को भी न्याय मिल सकेगा।

सूत्रों की मानें तो जिले के एक विधायक ने तो यहां तक कह दिया कि साहब थानेदार तो म्हारी सुनते ही नहीं हैं। वे जनता के साथ क्या न्याय करेंगे। साथ ही यह भी कहा कि साहब ऐसे अधिकारियों से बोलकर जाना कि वह विधायकों की सुनें, ताकि जनता की समस्याओं का समाधान हो सके। इस पर डीजीपी ने विधायकों को व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया।

Published on:
16 Apr 2018 11:40 am