
बिजनौर. यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा रविवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने बिजनौर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र सरकार द्वारा काफी अच्छा काम किया गया है। सरकार बनने के बाद प्रदेश के सभी निजी स्कूलों पर शिकंजा कसकर लूट करने वाले स्कूल पर कार्रवाई कराने तक के निर्देश अधिकारियों को दिये गए हैं। बता दें कि डिप्टी सीएम भारतीय ब्राह्मण महासभा के मण्डलीय बुद्धिजीवी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। दिनेश शर्मा के साथ मंच पर उनके साथ मे शुक्रताल के महंत भी मौजूद रहे। सबसे पहले डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया। उसके बाद कार्यक्रम के आयोजकों ने डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
यह भी पढ़ें- मंदिर में महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाले ढोंगी बाबा का महिलाओं ने किया ये हाल
कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम पीडब्ल्यू गेस्ट हाउस पर रुककर जनपद के अधिकारियों से कानून व्यवस्था और जनपद की अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा और दिशा निर्देश दिया। पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि प्रदेश जंगलराज से मुक्त हुआ है। बीजेपी की सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश में भय का माहौल खत्म हो चुका है।
प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र प्रदेश सरकार द्वारा काफी अच्छा काम किया गया है। प्रदेश में सरकार बनने के बाद प्रदेश के सभी निजी स्कूलों पर शिकंजा कसकर लूट करने वाले स्कूल पर कार्रवाई कराने तक के निर्देश जनपद के अधिकारियों को दिये गए हैं। अन्य दलों और गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि जब भी कोई चुनाव आता है तो कई पार्टी के नेता गैंग बनाकर माहौल खराब कर देते है। पहले असहिष्णुता का मुद्दा था। डिप्टी सीएम ने बिना किसी भी दल या नेता का नाम लिए बगैर सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
Updated on:
16 Apr 2018, 11:18 AM IST
Published on:
16 Apr 2018, 11:18 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.