Bulandshahr News: बुलंदशहर में विवेक और कृष्णा की शादी दहेज मुक्त शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दूल्हे विवेक ने शादी के दौरान एक ऐसा फैसला लिया, जिसके बाद लोगों ने खूब तालियां बजाईं।
बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में इन दिनों एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां दूल्हे के एक खास कदम ने पूरे समाज के लिए मिसाल पेश की है। मेरठ रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में हुई इस शादी के बारे में लोग जमकर तारीफ कर रहेल हैं। दरअसल, बुलंदशहर के रहने वाले विवेक ने मथुरा की कृष्णा के साथा जन्मों के बंधन में बंध गए हैं। लेकिन शादी के दौरान हुई एक घटना ने उनको चर्चा में ला दिया है।
मेरठ रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में मथुरा की कृष्णा और बुलंदशहर के विवेक की शादी कि रस्में चल रही थीं। तभी लड़की पक्ष एक बड़े थाल में 51 लाख का उपहार देने की बात कही, लेकिन जब दूल्हे विवेक ने वह थाल माथे से लगाकर दुल्हन के पिता को लौटा दी और सिर्फ 1 रुपया लेकर शादी करने की बात कही। जिसका उसके परिवार वालों ने भी स्पोर्ट किया। विवेक ने साफ कह दिया कि वह दहेज नहीं लेंगे और बिना दहेज के ही कृष्णा से शादी करेंगे। इस फैसले ने शादी में मौजूद सभी लोगों को खुश कर दिया और गांव तालियों से गूंज उठा।
जानकारी के मुताबिक, दूल्हे के बड़े भाई मंटू चौधरी , जो भारतीय किसान यूनियन टिकैत के एनसीआर के अध्यक्ष हैं। उनका कहा है कि परिवार द्वारा उठाया गया यह कदम लोगों के मिसाल बनेगी। आगे उन्होंने कहा कि लोगों को दहेज न लेना चाहिए न ही देना चाहिए। मंटू ने भी कहा कि समाज के लिए यह शादी मिसाल है, और इससे सीख लेनी चाहिए। विवेक का यह कदम समाज में बदलाव की दिशा में एक जरूरी और महत्वपूर्ण कदम के रूप में माना जा रहा है।