बुलंदशहर

बड़ी खबर: सेना के आयुध डिपो में जबरदस्त विस्फोट, यूपी के इस जिले का लाल हुआ शहीद

लेह-लद्दाख में सेना के आयुध डिपो में हुए विस्फोट में यूपी के बुलंदशहर का एक लाल शहीद हो गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2018, 9:40 AM IST
bulandshahr
बड़ी खबर: सेना के आयुध डिपो में जबरदस्त विस्फोट, यूपी के इस जिले का लाल हुआ शहीद

बुलंदशहर. लेह-लद्दाख में सेना के आयुध डिपो में हुए विस्फोट में यूपी का एक लाल शहीद हो गया। शहीद जवान की पहचान बुलंदशहर निवासी बृजेश के रूप में हुई है। बृजेश के शहीद होने की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात लेह-लद्दाख के आयुध डिपो में अचानक एक विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आने से बृजेश शहीद हो गए। इसकी सूचना बृजेश के साथी फौजी ने परिजनों को फोन पर दी तो परिवार में कोहराम मच गया।

बता दें कि बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के कनेनी गांव के रहने वाला बृजेश 3 साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ था। फिलहाल उसकी तैनाती लेह-लद्दाख में सेना के आयुद्ध डिपो में थी। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात आयुद्ध डिपो में एक जबरदस्त विस्फोट हुआ। इस विस्फोट की चपेट में आने से बृजेश शहीद हो गए।

बृजेश के शहीद होने की सूचना उनके फौजी साथी ने परिजनों को फोन पर दी। बृजेश के शहीद हाेने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं बृजेश के शहीद होने की सूचना मिलते पूरा गांव बृजेश के घर पहुंच गया और परिजनों को ढांढस बंधाया। फिलहाल कनेनी गांव में मातम का माहौल है। अब हर किसी को बृजेश के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार है। उम्मीद जताई जा रही है कि बृजेश का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह तक पैतृक गांव कनेनी पहुंचेगा।

Published on: