Highlights Khurja में विवाद होने पर पति ने किया पत्नी का कत्ल भूमि विवाद में देवर ने किया भाभी का मर्डर Ghaziabad में पूर्व BSP MLA के भाई ने पत्नी को मारा
बुलंदशहर। वेस्ट उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) में मंगलवार (Tuesday) रात करीब 9 बजे से 12 बजे के बीच में तीन महिलाओं की हत्या हो गई। गाजियाबाद (Ghaziabad) के मुरादनगर थाना (Muradnagar Thana) क्षेत्र में करीब 9 बजे पूर्व बसपा (BSP) विधायक के भाई ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जबकि बुंलदशहर (Bulandshahr) के खुर्जा (Khurja) में 11 से 12 बजे के बीच में एक पति ने अपनी पत्नी और देवर ने भाभी का कत्ल कर दिया।
नुकीली वस्तु से किया वार
खुर्जा थाना खेत्र मे मामूली विवाद में पति ने नुकीली वस्तु से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एफआईआर (FIR) लिख कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जनपद के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के खीरखानू मोहल्ले में रुबीना बच्चों के साथ में रहती है। मंगलवार रात को उसकी नुकीली वस्तु मारकर हत्या कर दी गई है। रुबीना की बहन शमा ने बताया कि महिला का पति गुलफाम कहीं बाहर रहता था। ईद (Eid) से एक दिन पहले ही यहां आया था। बीती रात किसी बात को लेकर पति—पत्नी दोनों में विवाद हो गया।
शोर होने पर पता चला बच्चों को
इसके बाद उसने नुकीले हथियार से पत्नी के दिल पर वार कर दिया। इससे उसकी मृत्यु हो गई। पास सो रहे बच्चों ने शोर होने पर देखा तो मां की मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी की जानकारी दी। शमा ने कहा कि गुलफाम अक्सर पत्नी से लड़ता रहता था। दो दिन पहले भी उसने लड़ाई में रुबीना का मोबाइल तोड़ दिया था। सीओ खुर्जा सुरेश कुमार का कहना है कि घटना के बारे में जानकारी मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।