बुलंदशहर

सिपाही ने लिखी छुट्टी के लिए ऐसी एप्लीकेशन कि हंसते-हंसते लोट-पोट हुए सीओ, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल ने भगवान भाेलेनाथ के नाम पर छुट्टी के लिए लिखली अनूठी एप्लीकेशन

2 min read
Aug 06, 2018
सिपाही ने लिखी छुट्टी के लिए ऐसी एप्लीकेशन कि हंसते-हंसते लोट-पोट हुए सीओ, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल ने भगवान भाेलेनाथ के नाम पर छुट्टी के लिए एक ऐसी अनूठी एप्लीकेशन लिखी है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है। सिपाही ने एप्लीकेशन में लिखा है कि भगवान भाेलेनाथ खुद चाहते हैं कि वह कावड़ लेकर आए। इसलिए उसे छह दिन का अवकाश प्रदान किया जाए। अपनी छुट्टी वाली एप्लीकेशन में सिपाही ने लिखा है कि बार-बार देवाें के देव महादेव का कमंडल आैर शिवलिंग पर नाग देवता सपने में दिखाई देते हैं आैर कावड़ लाने के लिए कह रहे हैं। इसलिए उसे कांवड़ लाने के लिए अवकाश चाहिए। सिपाही ने यह एप्लीकेशन अपने सीआे के लिए लिखी है। सीआे ने सिपाही की इस एप्लीकेशन काे मार्क भी कर दिया, लेकिन मार्क हाेने के बाद यह एप्लीकेशन साेशल मीडिया पर वायरल हाे गई है।

ये भी पढ़ें

दो पतियों के बीच फंसी यह महिला नेता

बता दें कि यह पूरा मामला बुलंदशहर का है। बुलंदशहर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही विनाेद कुमार ने स्याना पुलिस क्षेत्राधिकारी काे छुट्टी की यह एप्लीकेशन भेजकर कांवड़ लाने के लिए छुट्टी मांगी है। साेशल मीडिया पर अब सिपाही की इस एप्लीकेशन काे जमकर लाईक आैर शेयर मिल रहे हैं। इस एप्लीकेशन पर कमेंट भी खूब आ रहे हैं। कुछ लाेग इसे छुट्टी लेने का तरीका बता रहे हैं ताे कुछ लाेग भाेलेनाथ के नाम पर शेयर करने की बात कर रहे हैं। वहीं कुछ लाेगाें के लिए यह एप्लीकेशन अब हंसी-ठिठाैली का जरिया बन गई है आैर साेशल मीडिया पर इसे शेयर कर हंसी ठिठाैली की जा रही है।

ये लिखा है एप्लीकेशन में

साेशल मीडिया पर वायरल हाे रही छुट्टी वाली एप्लीकेशन में कांस्टेबल विनाेद कुमार ने लिखा है कि ''प्रार्थी कांस्टेबल के सपने में भगवान भाेलेनाथ के कमंडल में जल आैर भगवान भाेलेनाथ के शिवलिंग पर विराजमान नाग देवता दिखाई देते हैं। लगता है कि भगवान भाेलेनाथ हरिद्वार बुलाने आैर हरिद्वार से कांवड़ लाने का इशारा कर रहे हैं। अतः महाेदय से निवेदन है कि मुझे हरिद्वार और ऋषिकेश में भगवान भाेले के दर्शन करने आैर कांवड़ लाने के लिए पांच अगस्त से छह दिवस का अवकाश प्रदान करें।

ये भी पढ़ें

मदरसे में मासूम को दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर, बच्चे की आपबीती का यह वीडियो देख खौल जाएगा आपका खून
Published on:
06 Aug 2018 01:13 pm
Also Read
View All
बुलंदशहर में बर्थडे ब्वॉय को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया, तीन दोस्तों की हत्या कर था फरार…दो पुलिसकर्मी भी घायल

Bulandshahr Triple Murder: बर्थडे पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से तीन दोस्तों की हत्या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

जिम में मौत का तांडव! 3 की दर्दनाक मौत: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुआ बड़ा कांड, बुलंदशहर में तड़ातड़ चली गोलियां

प्रेमी की शादी रुकवाने पहुचीं प्रेमिका को जिंदा जलाया… मां ने बताई दिल दहला देने वाली दास्तान

बुलंदशहर में 40 साल से रह रहा पाकिस्तानी गिरफ्तार: स्लीपर सेल होने का शक, फर्जी आधार और DL बरामद